Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

सिंदूर का पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

कार में क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 06 गौवंश बरामद, 01 आरोपी गिरफ्तार ♦️ चौरई से नागपुर कत्लखाने ले जाने की थी

स्थानीय मानव संघ के मानवीय मूल्यों से जुड़े कार्यक्रमों के तहत पिछले सात वर्षों से लगातार खिचड़ी वितरण

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत काशी तीर्थ यात्रा के लिए 196 सीटें आवंटित आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2026

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ

: राम जानकी मंदिर गांधीग्राम में महाआरती में भक्तों की भीड़,अष्टधातु की माता श्री राम जानकी, मां दुर्गा की महाआरती 

Aditi News Team

Sun, Apr 6, 2025
राम जानकी मंदिर गांधीग्राम में महाआरती में भक्तों की भीड़,अष्टधातु की माता श्री राम जानकी, मां दुर्गा की महाआरती  सिहोरा।गांधीग्राम के बाजार स्थल में स्थित राम जानकी मंदिर गांधीग्राम में अष्टधातु निर्मित श्री राम,मां जानकी की मूर्ति, संगमरमर की मां दुर्गा की दिव्य चतुर्भुजी प्रतिमा की महाआरती के लिए गांधीग्राम सहित आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालु जन बड़ी संख्या में उमड़ पड़े।मातारानी की महाआरती गांधीग्राम राम जानकी मन्दिर के पुजारी पुनीत तिवारी, मंदिर समिति अध्यक्ष प्रताप सिंह बघेल,चमनलाल असाटी की मधुर वाणी के साथ किया। भक्तों में राम जानकी मंदिर के अध्यक्ष प्रताप सिंह बघेल, पुष्पराज सिंह बघेल, भागचंद साहू,राजू विश्वकर्मा,विजय पंडा,मंहगू चौरसिया सहित अनेक भक्तों ने अपने हाथों से 108 ज्योति कलशों वाली दीपक को लेकर माता रानी की महा आरती उतारी और पूजन अर्चन किया। ग्राम के लोगो द्वारा बडी संख्या में पहुंचकर मातारानी की संगीतमय आरती गायन से लोग भावविभोर हो मातारानी की भक्ति में सराबोर ही गये। इस महाआरती में मुख्य रूप से पुष्पराज सिंह बघेल, जानकी मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह बघेल, श्रीमती ललितेश सिंह,महेश सेन, रेवाशंकर असाटी, सुरेश असाटी,चमन असाटी,विजय चौरसिया ,भागचंद साहू,उमेश असाटी,हरिशंकर तिवारी, गोरीशंकर,मंहगू, चौरसिया,अजय गौतम, बंटू मिश्रा,मनोहर तिवारी, आदि सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें