Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

: नरसिंहपुर,आरोहण के द्वितीय दिवस खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन ,पुरस्कार वितरण समारोह आज

Aditi News Team

Fri, Dec 20, 2024
आरोहण के द्वितीय दिवस खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन पुरस्कार वितरण समारोह आज नरसिंहपुर । जिले के उच्च शिक्षण संस्थान एम.आई.एम.टी. काॅलेज द्वारा खेलो इंडिया यूथ गेम मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल एवं रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से प्रेरित होकर आरोहण के तहत विविध प्रतियोगिताऐं विगत 18 दिसम्बर से आयोजित की जा रही है। द्वितीय दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन अनिल व्यौहार जिला शिक्षा अधिकारी के मुख्य आत्थिय, चेयरमेन इंजी. रूद्रेश तिवारी की अध्यक्षता एवं प्राचार्य डाॅ. अशोक कुमार गर्ग, देवेश वैद्य जिला खेल अधिकारी की उपस्थिति में दीप प्रज्जवलन, सरस्वती पूजन तथा राष्ट्रगान के साथ शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि अनिल व्यौहार द्वारा आयोजन की प्रशंसा करते हुये जिले के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को बेहतर मंच प्रदान करने की बात पर बल दिया। अतिथियों द्वारा आयोजित की जाने बाली प्रतियोगिताओं के खिलाड़ियांे से परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएॅं दी। कबड्डी, खो-खो, व्हालीबाॅल, कैरम,शतरंज एवं बैडमिन्टन की प्रतियोगिताओं मे खिलाडियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उक्त अवसर पर मनोहर हंींगड़े , राजकुमार चैबे, दुलीचंद नेमा, प्रभात तिवारी, पूर्व पार्षद देवेन्द्र प्रजापति, पत्रकार नीलेश जाट, अरूण शर्मा, बंटी साहू , गौरव जेठवानी ,संदीप तिवारी सहित बड़ी सख्या में टीम की कोच एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। निर्णायको की भूमिका मे संजय चैबे, मनीष कटारे, रोहित विश्वकर्मा,साकिर हसन , नवनीत पटैल, विजय सेन, इमाम खान, शोभाराम दोहिया, गणेश यादव, पुष्पेन्द्र राजपूत, विकास शर्मा , ब्रजेश नेमा, जय सोनी, अमरीष शर्मा ,देवराज पटैल, आशीष नामदेव, दीपक पटवा, मनीष ठाकुर ,पंकज नेमा, प्रकाश विश्वकर्मा , सिकर सिंह , उषा सोलेकर, शिवानी , चक्रेश परसवाल आदि की भूमिका रही। सभी प्रतियोगिताओं का फाइनल मुकाबला आज खेला जायेगा तथा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

Tags :

जरूरी खबरें