Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

17 अगस्त, नागपंचमी के पावन अवसर पर ककराघाट से प्राचीन शिव मंदिर छिड़ाव घाट गाडरवारा तक निकलेगी कावड़ यात्रा

पंचायतों के संसाधनों के बेहतर उपयोग और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान

स्वतंत्रता मर्यादा में रहे, स्वच्छंदता न बने — मुनि श्री समतासागर जी महाराज

मजाक के दौरान छींटाकसी करने पर से हुये विवाद के चलते किया था चाकू से युवती पर हमला

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

: 6 जून को "सिहोरा जिला"के लिए आंदोलन का ऐलान 20 मई से 6 जून के मध्य जिम्मेदार राजनेताओं के घर बजाएंगे शंख और घंटा लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति का बड़ा ऐलान

Aditi News Team

Thu, Apr 24, 2025
रिपोर्टर अनिल जैन  6 जून को "सिहोरा जिला"के लिए आंदोलन का ऐलान 20 मई से 6 जून के मध्य जिम्मेदार राजनेताओं के घर बजाएंगे शंख और घंटा लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति का बड़ा ऐलान सिहोरा - प्रदेश सरकार और राजनेताओं को सिहोरा जिला का उनका चुनावी वचन स्मरण कराने के लिए लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने एक बार फिर क्रमबद्ध व्यापक आंदोलन की घोषणा कर दी है।समिति ने आगामी 6 जून को सिहोरा में एक बड़े धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।समिति के सदस्य इससे पहले 20 मई से जिम्मेदार राजनेताओं के घर के बाहर शंख और घंटा बजाकर उन्हें उनका चुनावी वादा भी स्मरण कराएंगे।   6 जून ही क्यों चुना -   लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने बताया कि 21 वर्ष पहले 6 जून 2004 को मुख्यमंत्री रहते सुश्री उमा भारती शासकीय दौरे पर सिहोरा आई थी।यहां आयोजित सभा में सुश्री उमा भारती ने सिहोरा जिला की घोषणा करते हुए नवंबर 2004 से विधिवत लागू करने की सार्वजनिक घोषणा की थी।समिति इसी तिथि को आंदोलन करते हुए सत्तारूढ़ भाजपा सरकार से पूंछेगी कि भाजपा व्यक्तिवादी पार्टी है या सिद्धांतवादी? यदि उमा भारती भाजपा की मुख्यमंत्री थी तो उनके बाद के सभी भाजपा मुख्यमंत्रियों ने सिहोरा को जिला क्यों नहीं बनाया?   घर घर बजाएंगे शंख और घंटा -   समिति के सदस्यों ने कहा कि सिहोरा के साथ हुए अन्याय की जितनी दोषी पदस्थ सरकारें रहीं उतनी ही स्थानीय नेता भी है।इन राजनेताओं ने अपने आकाओं के समक्ष इन 21 वर्षो में कभी सिहोरा जिला बनाए जाने का दवाब नही बनाया।समिति के सदस्य ऐसे ही सिहोरा के स्थानीय राजनेताओं के घर के बाहर शंख और घंटा बजाकर उनकी आत्मा को जगाने का काम करेंगे।।यह मुहिम 20 मई से 6 जून के मध्य आयोजित की जाएगी।सर्वप्रथम उन राजनेताओं को चिन्हित किया जाएगा जो 6 जून 2004 को उमा भारती और 15.11.2023 को स्मृति ईरानी की सभा में मौजूद थे।   जिला बनने तक मुहिम जारी रहेगी -   लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के अनिल जैन, विकास दुबे,कृष्ण कुमार कुररिया,संतोष पांडे, सुशील जैन, अमित बक्शी, मानस तिवारी,नत्थू पटेल, राजेश कुररिया,नंदू परोहा, राजभान मिश्रा,प्रदीप दुबे, रामजी शुक्ला, नागेंद्र कुररिया,नवीन शुक्ला,नरेंद्र गर्ग,गुड्डा विश्वकर्मा, एम एल गौतम,संतोष वर्मा,मोहन सोंधिया आदि ने सभी सिहोरा वासियों से एकजुट होने का आह्वान किया है।

Tags :

जरूरी खबरें