Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

: गाडरवारा,बाईक रैली के माध्यम से न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह का शुभारंभ

Aditi News Team

Mon, Nov 4, 2024
बाईक रैली के माध्यम से न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह का शुभारंभ गाडरवारा ।माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर म०प्र० के आदेशानुसार दिनांक 09 नवंबर 2024 को विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 04/11/2024 से 09/11/2024 तक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह मनाने हेतु तहसील स्तर पर प्रशासन एवं पुलिस विभाग के सहयोग से विधिक सेवा जागरूकता बाईक रैली के माध्यम से न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष महोदय तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा श्री मनीष कुमार श्रीवास्तव, प्रथम जिला न्यायाधीश गाडरवारा एवं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री डॉ० दिनेशचंद्र बुधौलिया द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया बाईक रैली को न्यायालय परिसर गाडरवारा से हरी झंडी दिखाकर नगर के मुख्य मार्गो से समस्त पुलिस विभाग, पैनल अधिवक्तागण, मध्यस्थ अधिवक्तागण, न्यायालीयन कर्मचारीगण, एवं पैरालीगल वायिन्टियर्स टीम द्वारा भ्रमण कर विधिक सहायता से संबंधित योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया। बाईक रैली का समापन न्यायालय परिसर गाडरवारा आकर हुआ। बाईक रैली में अधिवक्ता संघ के सचिव श्री बसंत तपा, श्री राजेंद्र सिंह, श्री महेन्द्र त्रिपाठी, श्री अहमद खां, श्री रमाकांत पाराशर, श्री हुसैन रफीक, श्री अभिषेक गुप्ता, श्री अनिल शर्मा, श्री शरद शर्मा, श्री सतेन्द्र शर्मा, एवं पुलिस विभाग से निरीक्षक श्री उमेश तिवारी, प्रधान आरक्षक श्री भास्कर पटैल, प्र०आ० श्री धनीराम, वरिष्ठ आरक्षक श्री रूपेन्द्र चौबे, श्री राकेश झा, आरक्षक श्री कुलदीप, देवेन्द्र, बालकिशन, श्री शुभम कौरव श्री वीरेन्द्र श्रीवास्तव नायाब नाजिर, पैरालीगल वायिलिन्टियर श्री शेख रहीम, श्री संतोष चौरसिया, श्री सदन सोनी, श्री रामकृष्ण राजपूत, श्री शशिकांत कौरव, श्री अखिलेश सोनी ने भाग लिया।

Tags :

जरूरी खबरें