Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

घर में कार घुसकर जानलेवा हमला,पीड़िता ने डीजीपी-आईजी से लगाई न्याय की गुहार

गाडरवारा के शा.कन्या उच्च.मा.विद्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

: नरसिंहपुर पुलिस की कार्यवाही, 8 आरोपियों से 73 पाव देशी शराब एवं 13 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त

Aditi News Team

Tue, Apr 15, 2025
नरसिंहपुर,अवैध शराब के कारोबारियों के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार ताबडतोड कार्यवाही, 8 आरोपियों से 73 पाव देशी शराब एवं 13 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त उल्लेखनीय है कि नरसिंहपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जाकर मुस्तैदी के साथ अवैध कारोबारियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में विगत दिवस अवैध शराब, अवैध सट्टा जुआ आसमाजिक तत्वों के पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु विभिन्न क्षेत्रों में नाकाबंदी की जाकर सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है एवं संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध कारोबारियों की धरपकड की जा रही है। 🔷 *अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 08 आरोपियों से 73 पाव देशी शराब एवं 13 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त -* जिला नरसिंहपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में विगत दिवस थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी सचिन यादव निवासी सगौनी से 13 पाव देशी शराब, मुकेश पटेल निवारी पिडरई से 12 पाव देशी शराब, थाना गोटेगांव पुलिस द्वारा आरोपी रूपेन्द्र लोधी निवासी निवासी पिपरसरा से 16 पाव देशी शराब, आरोपी ख्याल सिंह पटेल निवासी इमलिया से 16 पाव देशी शराब, आरोपी उमेश नोरिया निवासी इमलिया से 16 पाव देशी शराब जप्त की गयी इसी प्रकार थाना करेली पुलिस द्वारा आरोपी मुकेश सिलावट निवासी हेमरा एवं आरोपी यशवंत प्रजापति निवासी जोबा से 5-5 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की सथ ही गाडरवारा पुलिस द्वारा आरोपी राखी जाटव निवासी गाडरवारा से 3 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गयी है। इस प्रकार कुल 8 आरोपियों से 73 पाव देशी शराब एवं 13 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गयी है।

Tags :

जरूरी खबरें