Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

: नरसिंहपुर,आवेदनों का निराकरण जन आकांक्षा पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश

Aditi News Team

Tue, Nov 5, 2024
आवेदनों का निराकरण जन आकांक्षा पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश नरसिंहपुर।कलेक्टर कार्यालय नरसिंहपुर के जनसुनवाई हाल में मंगलवार 5 नवम्बर को जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों ने कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले को अपनी समस्यायें बताई और आवेदन दिये। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने विभिन्न आवेदनों का मौके पर भी निराकरण कराया।   उन्होंने यहाँ मौजूद ज़िला स्तरीय अधिकारियों एवं वीसी के माध्यम से जुड़े अधिकारियों को कहा कि जनसुनवाई के आवेदन पत्रों का निराकरण उपरांत ऑनलाईन सॉफ्टवेयर जनआकांक्षा पोर्टल में फीडिंग नहीं किया जा रहा है। उन्होंने सभी कार्यालय प्रमुखों को जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्रों पर समुचित कार्यवाही करते हुए निराकरण की जानकारी तत्काल फीडिंग कराने और जिन आवेदकों को जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के तहत लाभान्वित किया जा चुका है। उन्हे हर सप्ताह होने वाली आगामी जनसुनवाई में रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।   इस जन सुनवाई में अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह,सहायक कलेक्टर श्री शुभम् कुमार यादव,संयुक्त कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट सहित अन्य अधिकारियों ने भी लोगों की समस्यायें सुनी, आवेदन लिए और समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये। कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में 84 आवेदन आये।

Tags :

जरूरी खबरें