Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

: नरसिंहपुर,बाल विवाह रोकने के उद्देश्य से कंट्रोल रूम स्थापित बाल विवाह की दे सकते हैं सूचना

Aditi News Team

Tue, Nov 12, 2024
बाल विवाह रोकने के उद्देश्य से कंट्रोल रूम स्थापित बाल विवाह की दे सकते हैं सूचना नरसिंहपुर।देवउठनी ग्यासर के अवसर पर बाल विवाह रोकने के संबंध में राज्य शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशन में जिला स्तरीय व जिले की 6 परियोजनाओं में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम 11 एवं 12 नवम्बर को देवउठनी ग्यारस के दिवस पूर्व 8 नवम्बर से क्रियाशील हो गये हैं। इन कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग होंगे।   जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के प्रभारी सहायक संचालक श्री राधेश्याम वर्मा होंगे। इस कंट्रोल रूम में सहायक कार्यकर्ता श्री अम्रताष दुबे व श्री अंकुर नेमा को रखा गया है। श्री अम्रताष के मोबाइल नम्बर 9406761247 व श्री नेमा के मोबाइल नम्बर 9806225225 पर बाल विवाह के संबंध में सम्पर्क किया जा सकता है।   इसी तरह परियोजना स्तर पर बनाये गये कंट्रोल रूम में नरसिंहपुर के लिए सहायक संचालक श्री राधेश्याम वर्मा, करेली व चांवरपाठा के लिए परियोजना अधिकारी श्री आदित्य मोहन पटैल, गोटेगांव के लिए परियोजना अधिकारी सुश्री रश्मि बोहरे और चीचली व सांईखेड़ा के लिए परियोजना अधिकारी श्री उमा बर्मन को कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया हैं। इसके अलावा परियोजना नरसिंहपुर के लिए सहायक ग्रेड 3 सुश्री श्वेता श्रीवास्तव के मोबाइल नम्बर 8349871303, करेली के लिए सहायक ग्रेड 3 मो. वसीम कादरी के मोबाइल नम्बर 9424994423, चांवरपाठा के लिए सहायक ग्रेड 3 श्री रामकुमार पटेल के मोबाइल नम्बर 74890097034, गोटेगांव के लिए सहायक ग्रेड 3 कु. मानसी उपाध्याय के मोबाइल नम्बर 8827087676, चीचली के लिए सहायक ग्रेड 3 श्री शिखर तिवारी के मोबाइल नम्बर 7987960866 और सांईखेड़ा के लिए सहायक ग्रेड 3 श्री मदन मोहन शुक्ला के मोबाइल नम्बर 7389899954 व 9479472785 पर बाल विवाह के संबंध में सम्पर्क किया जा सकता है।

Tags :

जरूरी खबरें