Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच पर बिखेरेंगे अपनी रचनाओं की चमक

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न मैदानों पर रोमांचक मुकाबले,दिवाकर ने नाबाद 130 रन बनाए 5 विकेट लिए

निर्धारित-सीमा में कार्य पूर्ण कराएं, लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर पेनाल्टी एवं ब्लैकलिस्ट करने की होगी कार्रवाई

: नरसिंहपुर,भारत स्काउट गाइड स्थापना दिवस निकाली गई जागरूकता रैली

Aditi News Team

Fri, Nov 8, 2024
भारत स्काउट गाइड स्थापना दिवस निकाली गई जागरूकता रैली नरसिंहपुर।जिला स्काउट गाइड संघ संरक्षक कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन एवं जिला स्काउट संघ अध्यक्ष श्री महंत प्रीतमपुरी के मार्गदर्शन मे जिले के शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में 7 नवम्बर को 75 वां भारत स्काउट गाइड स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान स्काउट मास्टर द्वारा कैंसर जैसे घातक रोग से बचाव के लिए जागरूकता रैली एवं जलवायु परिवर्तन पर कार्यक्रम आयोजित किये गये।   भारत स्काउट गाइड स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नयाखेड़ा (बासादेही) और सीएम राइज स्कूल सांईखेड़ा के प्राचार्य श्री सीके विश्वकर्मा, स्काउट गाइड मास्टर श्री भानुप्रताप सिंह राजपूत ने कैंसर जन जागरूकता अभियान रैली निकाली गई। शासकीय अस्पताल सांईखेड़ा में डॉ. अनन्या चौकसे एवं डॉ. आदित्य अग्रवाल ने विद्यार्थियों को कैंसर जैसी घातक बीमारी के बारे में जानकारी दी।   इसी तरह सीएम राइज शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय करेली, एकीकृत शासकीय हाईस्कूल कुकलाह, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल चाँदनखेड़ा, शासकीय हाई स्कूल बगासपुर एवं शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल पनारी में भी कैंसर जैसे घातक रोग से बचाव के लिए विद्यालय के स्काउट मास्टर द्वारा जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान जलवायु परिवर्तन पर कार्यक्रम आयोजित किये गये।

Tags :

जरूरी खबरें