Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच पर बिखेरेंगे अपनी रचनाओं की चमक

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न मैदानों पर रोमांचक मुकाबले,दिवाकर ने नाबाद 130 रन बनाए 5 विकेट लिए

निर्धारित-सीमा में कार्य पूर्ण कराएं, लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर पेनाल्टी एवं ब्लैकलिस्ट करने की होगी कार्रवाई

: गाडरवारा में सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होंगे मंत्री श्री सिंह

Aditi News Team

Fri, Apr 25, 2025
गाडरवारा में 26 अप्रैल को सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होंगे मंत्री उदय प्रताप सिंह नरसिंहपुर।स्कूल शिक्षा व परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह शनिवार 26 अप्रैल को गाडरवारा में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री सिंह शनिवार 26 अप्रैल को प्रात: 11.15 बजे लोलरी से गाडरवारा के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे कृषि उपज मंडी गाडरवारा में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर एक बजे सेवा सदन लक्ष्मी टाउनशिप गाडरवारा, अपरान्ह 4 बजे नगर गाडरवारा, सायं 5 बजे ग्राम बासखेड़ा, सायं 6 बजे ग्राम सासबहु और सायं 7 बजे ग्राम पिपरिया खुर्द में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Tags :

जरूरी खबरें