Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच पर बिखेरेंगे अपनी रचनाओं की चमक

: नरसिंहपुर की पुलिस लाईन में पदस्थ कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक स्व. श्री सुरेश कुमार धुर्वे का दिनांक 26.11.2024 की रात्रि में आकस्मिक निधन

Aditi News Team

Tue, Nov 26, 2024
जिला नरसिंहपुर की पुलिस लाईन में पदस्थ कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक स्व. श्री सुरेश कुमार धुर्वे का दिनांक 26.11.2024 की रात्रि में आकस्मिक निधन, नरसिंहपुर पुलिस, स्व. श्री सुरेश कुमार धुर्वे, को ‘‘भावपूर्ण श्रद्धांजली’’ अर्पित करती है। जिला नरसिंहपुर की पुलिस लाईन में पदस्थ कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक स्व. श्री सुरेश कुमार धुर्वे का दिनांक 26.11.2024 की रात्रि में सेवा के दौरान आकस्मिक निधन हो गया है। स्व. श्री सुरेश कुमार धुर्वे का जन्म दिनांक 13.05.1969 को छिन्दवाडा जिले में हुआ था। स्व. श्री धुर्वे की पुलिस विभाग में नियुक्ति दिनांक 24.09.1992 को जिला छिन्दवाडा में हुयी थी जो जिला नरसिंहपुर में स्थानांतरण पर दिनांक 29.01.2022 को पदस्थ हुये थे। स्व. श्री धुर्वे द्वारा जिला नरसिंहपुर में पदस्थापना के दौरान पुलिस लाईन, थाना पलोहा में अपनी सेवाएं दी गयी है। स्व. श्री धुर्वे का अंतिम संस्कार उनके गृह जिले छिन्दवाडा में किया जावेगा। नरसिंहपुर पुलिस, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक स्व. श्री सुरेश कुमार धुर्वे, को ‘‘भावपूर्ण श्रद्धांजली’’ अर्पित करती है।

Tags :

जरूरी खबरें