Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

: खुशी जाट का व्हालीबाॅल में उत्कृष्ट प्रदर्शन

Aditi News Team

Sat, Dec 7, 2024
खुशी जाट का व्हालीबाॅल में उत्कृष्ट प्रदर्शन मध्यप्रदेश शासन उच्चशिक्षा विभाग भोपाल के खेल कैलेण्डर अनुसार रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर की महिला व्हालीबाॅल टीम ने दिनांक 03 दिसम्बर से 04 दिसम्बर 2024 तक आई.पी.एस. एकेडमी ग्वालियर में संपन्न राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व किया एवं फाइनल में भोपाल को हराकर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर की राज्य स्तरीय विजेता टीम में एम.आई.एम.टी. काॅलेज नरसिंहपुर में बी.काॅम द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत छात्रा खुशी जाट ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। खुशी जाट नरसिंहपुर के गणमान्य कृषक जितेन्द्र सिंह जाट एवं श्रीमती संगीता जाट की पुत्री है। उनकी इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा, कुलसचिव प्रो. राजेन्द्र कुरारिया, चेयरमैन इंजी. रुद्रेश तिवारी, प्राचार्य डाॅ. अशोक कुमार गर्ग, खेल प्रभारी करीम खान तथा मो. आशिक अली सहित स्टाॅफ मेम्बर्स एवं शुभचिंतकों ने बधाईयाँ एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Tags :

जरूरी खबरें