Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा के शा.कन्या उच्च.मा.विद्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

: आगर-मालवा जिले में आर सेटी का शुभारंभ 27 मार्च को,स्व-रोजगार की दिशा में अब जिले में नए आयाम स्थापित होंगे

Aditi News Team

Wed, Mar 26, 2025
आगर-मालवा जिले में आर सेटी का शुभारंभ 27 मार्च को,स्व-रोजगार की दिशा में अब जिले में नए आयाम स्थापित होंगे आगर-मालवा जिले में स्टार ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान का शुभारंभ आजीविका भवन, जिला पंचायत परिसर आगर में कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह द्वारा 27 मार्च को प्रातः 11ः00 बजे किया जाएगा। आर सेटी संस्थान के निदेशक श्री अजय शंकर सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण संस्थान भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय तथा जिले की अग्रणी बैंक , बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित किया जाएगा। जिसमें जिले के ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवक/युवतियों को विभिन्न प्रकार के अल्पअवधि के रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अंतर्गत पूरी तरह निःशुल्क दिए जाएंगे। संस्थान के कौशल उन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जिले में स्वरोजगार के अभूतपूर्व अवसर प्राप्त होंगे।

Tags :

जरूरी खबरें