Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: गाडरवारा सिविल हॉस्पिटल में नवीन डायलिसिस मशीन का शुभारंभ,मंत्री उदयप्रताप सिंह की पहल रंग लाई

Aditi News Team

Sat, May 10, 2025
गाडरवारा सिविल हॉस्पिटल में नवीन डायलिसिस मशीन का शुभारंभ,मंत्री उदयप्रतापसिंह की पहल रंग लाई गाडरवारा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर से बेहतर प्रयासों को अमल में लाने के लिए सिविल हॉस्पिटल गाडरवारा में क्षेत्र के जनप्रिय विधायक और मध्य प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह के प्रयासों से उपलब्धियों का क्रम निरंतर है। इसी क्रम में गाडरवारा चिकित्सालय में में नवीन डायलिसिस मशीन प्रारंभ की गई है, जिसमें आज शनिवार सुबह बीएमओ डॉ राकेश बोहरे एवं उनकी टीम द्वारा पहले मरीज का सफल डायलिसिस किया गया। इस सहित अब सिविल हॉस्पिटल गाडरवारा में तीन डायलिसिस मशीन हैं, जिससे मरीजों को परेशान नहीं रहना पड़ेता। उक्त नवीन डायलिसिस मशीन माननीय मंत्री जी के प्रयासों से कोटक बैंक भोपाल द्वारा प्रदत्त की गई है। माननीय मंत्री जी के निर्देश पर अस्पताल परिसर में शीघ्र तीन आरओ पॉइंट स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे संपूर्ण परिसर में शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। ज्ञातव्य है कि माननीय मंत्री जी के विशेष प्रयासों से सिविल हॉस्पिटल गाडरवारा के कायाकल्प के समुचित प्रयास किया जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत 300 बिस्तरीय हॉस्पिटल के उन्नयन की प्रक्रिया भी गति पूर्ण है।

Tags :

जरूरी खबरें