Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा के शा.कन्या उच्च.मा.विद्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

: भोपाल में कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रतिनिधिमंडल के साथ लोकायुक्त से भेंट कर परिवहन घोटाले से जुड़े दस्तावेज लोकायुक्त को सौंपे

Aditi News Team

Mon, Mar 17, 2025
भोपाल में कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रतिनिधिमंडल के साथ लोकायुक्त से भेंट कर परिवहन घोटाले से जुड़े दस्तावेज लोकायुक्त को सौंपे https://youtu.be/X-hBYos4PO8?si=OnsuIMok7HelQCeq परिवहन घोटाले में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है मगर जांच के नाम पर सिर्फ लापरवाही हो रही है। भाजपा के बड़े नेताओं ने कई बड़े पदों पर रहते हुए भ्रष्टाचार कर अपने स्वयं एवं पत्नि तथा पुत्रों, रिश्तेदारो एवं अन्य लोगों के नाम से सैकडों एकड़ जमीनों की अवैध लेनदेन कर खरीदी की है। इस बेनामी अवैध संव्यवहार की जाँच किये जाने एवं सम्पत्ति अटैच करने की मांग को लेकर लोकायुक्त से मुलाकात कर उनसे जांच की मांग की ताकि प्रदेश की आम जनता की मेहनत की कमाई के साथ हो रहे खिलवाड़ को रोका जा सके। उमंग सिंगार का कहना है कि   जनता भ्रष्टाचार से बेहाल, मंत्री हो रहे मालामाल! परिवहन घोटाले में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार की खबरें सामने आयी हैं। यह एक गंभीर मुद्दा है जो प्रदेश की जनता की कमाई का दुरुपयोग और प्रशासनिक पारदर्शिता की कमी को दर्शाता है। तीन महीने हो चुके हैं मगर अब भी जांच ऐजेंसियों के हाथ खाली हैं। आखिर जांच एंजेंसियां कब करेगी सख्त कार्रवाई।

Tags :

जरूरी खबरें