Thursday 20th of August 2026

ब्रेकिंग

डीआरआई ने हाथीदांत की कलाकृतियों के अवैध व्यापार में लिप्त वन्यजीव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया

शिवराज सिंह चौहान की अध्‍यक्षता में ग्रामीण विकास मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक कृषि भवन,नई दिल्‍ली में आयोजत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होमगार्ड आपदा प्रबंधन यंत्रों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

बहनों का सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

खोवा, रसगुल्ला, नमकीन, पेड़ा, घी और पनीर के सेम्पललिये

: नरसिंहपुर,उत्साह के साथ मनाई गई होली, बच्चे,बुजुर्ग व युवा ही नहीं महिलाओं ने भी टोली बनाकर उड़ाए रंग गुलाल

Aditi News Team

Fri, Mar 14, 2025
रिपोर्टर आशीष कुमार दुबे  उत्साह के साथ मनाई गई होली, बच्चे,बुजुर्ग व युवा ही नहीं महिलाओं ने भी टोली बनाकर उड़ाए रंग गुलाल नरसिंहपुर। जिले भर में होली पर्व की धूम मची हुई है। शहर से गांव तक लोग होली पर्व पर रंगो में डूबे हुए हैं। सुबह से होली पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। दोपहर तक युवा टीम अपनी अपनी टोली बनाकर रंगो के साथ एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देते हुए नजर आए।जिले के कई धार्मिक स्थलों पर सामूहिक रूप से होली पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। यह सिलसिला का दौर दोपहर तक चला। होली पर्व पर विशेष रूप से घरों में तरह तरह के पकवान बने। लोग एक दूसरे को बुलाकर रंगो के साथ मिठाई से मुंह मीठा कर गले लगाकर बधाई देते हुए नजर आए। खासकर लोग सुबह से काल के साथ ही सोसल साइट्स का यूज कर भी लोगों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान नरसिंहपुर के मुशरान वार्ड में बच्चों एवं युवाओ और महिलाओं ने सबके घर पहुंचकर फगुवा गीत , भजन गानों के साथ नाच गाकर होली खेली। देर शाम तक होली के रंगो से लोग सराबोर होते रहे।इस दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस चौकस रही, जगह जगह चौक चौराहों में बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रही।

Tags :

जरूरी खबरें