Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

: हॉकी स्टेडियम नरसिंहपुर मे विगत 14 वर्ष से नरसिंहपुर हॉकी अकादमी इस जिले मैं राष्ट्रीय खेल हॉकी को जीवित रखी है

Aditi News Team

Wed, May 7, 2025
हॉकी स्टेडियम नरसिंहपुर मैं विगत 14 वर्ष से नरसिंहपुर हॉकी अकादमी इस जिले मैं राष्ट्रीय खेल हॉकी को जीवित रखी है स्थानीय हॉकी स्टेडियम नरसिंहपुर मैं विगत 14 वर्ष से नरसिंहपुर हॉकी अकादमी इस जिले मैं राष्ट्रीय खेल हॉकी को जीवित रखी है एक समय था जब नरसिंहपुर मैं हॉकी खेल बिल्कुल खत्म हो गया था , कई बर्षों से अकादमी ही अपने ही तरफ से इस मैदान को सुरक्षित रखी है, 60-70 छात्र छात्राएँ हॉकी खेलते दिखते है शहर के 200 वरिष्ठ नागरिक सुबह सायं स्वस्थ लाभ लेते है, अकादमी फिटनेस सेंटर के कई छात्र छात्राएँ पुलिस, सेना की तैयारियों मैं लगे दिखते है,इन सबके पीछे हॉकी अकादमी का योगदान है एक समय जब इस मैदान मैं कोई नहीं दिखता था, दिन रात असामाजिक लोगों का जामाबाड़ा लगा रहता था पूरा नरसिंहपुर इसका गवाह है, इस एतिहासिक हॉकी स्टेडियम मैं 1973 मैं इन्डिया फ्रांस का मैच हुआ था तब हॉकी स्टेडियम का निर्माण हुआ था, बर्ष 2011 मैं नरसिंहपुर हॉकी अकादमी की स्थापना के बाद इस जिले के कई छात्रों ने मध्य प्रदेश हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया ,प्रदेश मैं नरसिंहपुर हॉकी के नाम से जाना जाने लगा, 2011 से आज तक हॉकी अकादमी नरसिंहपुर के प्रयास जारी है अपने खर्चा पर मैदान का रखरखाव रखते है जनप्रतिनिधियों, प्रशासन, गणमान्य नागरिको की नज़र भी इस ओर हो,जिससे मैदान पर सुविधाओं का विस्तार हो सके, यह मैदान शिक्षा विभाग उत्कृष्ट विधालय के नियंत्रण मैं आता है इसके अध्यक्ष कलेक्टर होते है ,विद्यालय से खेल प्रांगण दूर होने से इसका रख रखाव नहीं करते, यह जिले का एक मात्र हॉकी मैदान है, हॉकी स्टेडियम मैं आवश्यकता एस्ट्रो turf लगाने की, चौकीदार, हॉकी मैदान के चारो ओर जाली fansing , लगाना अतिअवश्य है !  

Tags :

जरूरी खबरें