Tuesday 18th of August 2026

ब्रेकिंग

श्रीमती राधा अहिरवार के नेतृत्व में 37 दिनों के धरने के विरोध में जनपद चीचली के गेट पर डाला ताला

आधी रात को घर से लापता हुआ 2 साल का मासूम, 3 घंटे बाद संदिग्ध हालत में मिला शव; इलाके में फैली सनसनी

गाडरवारा में डॉ. बी.के. सुनीता दीदी ने युवाओं एवं मातृशक्ति को दिया सकारात्मक जीवन का संदेश

सड़क सुरक्षा को लेकर जिले में व्यापक कदम एनएच 45 पर आवारा मवेशियों के प्रबंधन के लिए एनएचएआई की कार्यवाही

तहसील उपाध्यक्ष बने अतुल अग्रवाल एवं नगर अध्यक्ष बने -अरविंद अग्रवाल

: वाराणसी में गैंगरेप पीड़ित छात्रा हेपेटाइटिस-B पॉजिटिव

Aditi News Team

Sun, Apr 13, 2025
वाराणसी में गैंगरेप पीड़ित छात्रा हेपेटाइटिस-B पॉजिटिव वाराणसी में गैंगरेप पीड़ित छात्रा हेपेटाइटिस-B पॉजिटिव है। उसकी बीमारी गंभीर स्टेज पर है। डॉक्टरों का कहना है कि लंबे समय तक नशे के दुष्प्रभाव के चलते उसको जॉन्डिस यानी पीलिया हुआ है। रिपोर्ट में छात्रा के ब्लड काउंट भी कम आए हैं। मामले में पीएम मोदी की फटकार के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी एक्टिव हो गए हैं।पीड़ित छात्रा को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। उसकी दोबारा से जांच करवाई जा रही है। वहीं छात्रा के हेपेटाइटिस-B पॉजिटिव होने से गैंगरेप के आरोपी भी डरे हुए हैं। कहीं वे भी इस बीमारी की चपेट में न आ जाएं। युवती के प्राथमिक मेडिकल के बाद दूसरे मेडिकल के लिए 3 नए सैंपल लिए गए हैं। इसमें ब्लड की जांच के साथ अन्य जांच होगी। इनसे आरोपियों का DNA मैच कराया जाएगा। इससे पहले 12 आरोपियों के ब्लड, सीमैन और बाल के सैंपल लिए गए हैं।

Tags :

जरूरी खबरें