Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

जो एक प्राइवेट संस्थान के खिलाफ दायर PIL से जुड़ा था—जिसका असल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) से कोई लेना-देना नहीं

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

: परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री अभय सागर जी महाराज ससंघ का कुंडलपुर में भव्य मंगल प्रवेश

Aditi News Team

Sun, Dec 22, 2024
रिपोर्टर जयकुमार जैन परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री अभय सागर जी महाराज ससंघ का कुंडलपुर में भव्य मंगल प्रवेश कुंडलपुर दमोह। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में युगश्रेष्ठ संत शिरोमणि परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं परम पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिश्री अभय सागर जी महाराज ससंघ का कुंडलपुर की पावन धरा पर भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इस अवसर पर परम पूज्य आर्यिकारत्न श्री मृदुमति माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी द्वारा निर्यापक मुनि संघ की भव्य अगवानी की गई। मुनि संघ का पाद प्रक्षालन किया एवं आरती की गई। इस अवसर पर कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष श्री चंद्रकुमार सराफ सहित कमेटी के पदाधिकारी सदस्य गण, पूर्व कमेटी के पदाधिकारी गण, बड़ी संख्या में दर्शनार्थी यात्री भक्तगण ,कुंडलपुर जैन समाज, कुंडलपुर ग्राम वासी, महिला वर्ग,ब्रह्मचारी भैया, दीदी जी, कुंडलपुर स्टाफ की उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें