Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

: आंगनबाड़ी केंद्रो पर लाडली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम में कन्या पूजन

Aditi News Team

Fri, May 2, 2025
आंगनबाड़ी केंद्रो पर लाडली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम में कन्या पूजन मप्र सरकार की मंशानुसार लाडली लक्ष्मी योजनांतर्गत लाडली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम का प्रदेश के सभी नगरीय निकाय और ग्राम पंचायतो मैं किया गया। इसी कड़ी में नगर परिषद साईखेडा के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 ब्रजेंद्र सिंह पटेल सामाजिक कार्यकर्ता के मुख्य आतिथ्य मैं कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती जी की पूजन अर्चन और कन्या पूजन के साथ किया गया। इस मौके पर कन्याओ का तिलक लगाकर चुनरी उड़ाकर चरण पूजन किया और सभी को भोजन कराया गया। उन्होंने मप्र की महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जिनमै लाडली लक्ष्मी योजना, मुख्य मंत्री कन्या दान योजना, लाडली बहना, लाडली बेटी योजना, विधवा पेंशन, कल्याणी योजना, जैसी योजनाओं की जानकारी दी। लाडली लक्ष्मी योजनांतर्गत लाडली बहना को आश्वासन प्रमाण पत्र प्रदान किया।और कहा कि इन योजनाओं का सभी वर्ग की महिला और बालिकाओं को लाभ मिल रहा।इस मौके पर नगर की महिलाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता सिलावट और सहायिका सुनीता नौरिया उपस्थित थीं। लाडली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन नगर परिषद के अन्य आंगनबाड़ी केन्द्रो पर किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें