Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

: गाडरवारा,इनरव्हील क्लब ने दिव्यांग केन्द्र से दीपावली दिया खरीदे

Aditi News Team

Fri, Oct 25, 2024
इनरव्हील क्लब ने दिव्यांग केन्द्र से दीपावली दिया खरीदे गाडरवारा ।स्थानीय इन्हरव्हील क्लब व्दारा मां सवासन महिला मंडल घरौंदा केन्द्र गाडरवारा में दिव्यांगो व्दारा निर्मित दीपावली पर जलाए जाने वाले दिया खरीद कर संस्था और दिव्यांगो का उत्साह वर्धन कर सामाजिक समरसता की भावनाओं को सुदृढ़ करने का प्रयास किया गया /दिया सुंदर और मनमोहक बनाये गये । इनरव्हील क्लब आफ पिंक पेटल्स की स्थानीय इकाई की अध्यक्ष अंकिता जैन, सचिव रिमझिम जैन, कोषाध्यक्ष सुरभि जैन, पूर्व अध्यक्ष वंदना राठी, व सदस्य रिध्दि जैन, अंजुल जैन, विशाखा कठल, सुरभि अग्रवाल, शीतल खंजाची, व आकांक्षा जैन ने घरौंदा केन्द्र जाकर दिव्यांगो को दीपज्योति पर्व दीपावली के पूर्व सभी को विविध खाद्य सामग्रियों को भेट किया गया । घरौंदा केन्द्र की संचालिका श्रीमती राजकुमारी शर्मा ने क्लब की सदस्यो को बताया कि हमारा उद्देश्य है दिव्यांगो को व्यवसायिक व सामाजिक व सभी प्रकार के प्रशिक्षण के माध्यम से आत्म निर्भरता और विश्वास को संचारित करने की कोशिश कर रहे हैं /हम सफलतापूर्वक इस कार्य को करते हुए आत्म संतोष से परिपूर्ण है / इनरव्हील क्लब की ओर से संचालिका की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया और भविष्य में हर प्रकार का सहयोग का वचन दिया गया ।

Tags :

जरूरी खबरें