Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

: गाडरवारा, व्यावसायिक छात्र-छात्राओं ने किया औद्योगिक भ्रमण  

Aditi News Team

Fri, Jan 31, 2025
व्यावसायिक छात्र-छात्राओं ने किया औद्योगिक भ्रमण   (गाडरवारा) विगत दिवस विकासखंड चीचली के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक ट्रेड के विद्यार्थियों ने लोक शिक्षण संचनालय की नवीन व्यावसायिक समग्र शिक्षा योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री कौशल केंद्र गाडरवारा का औद्योगिक भ्रमण किया । इस भ्रमण में विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री कौशल केंद्र गाडरवारा में संचालित समस्त ट्रेड जैसे ई टी, आईटी, हेल्थ केयर सहित सभी संचालित ट्रेड की प्रारंभिक जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री कौशल केंद्र के संचालक कपिल साहू एवं ट्रेनर आफरीन द्वारा उपस्थित समस्त व्यावसायिक छात्रों के स्वागत उपरांत केंद्र में संचालित विभिन्न ट्रेड से विषयक समस्त जानकारी, लैब का भ्रमण, छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान, भविष्य में इन ट्रेडस की उपयोगिता, साथ ही ऑन द जॉब ट्रेनिंग संबंधित व्याख्यान दिया गया। उनके द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी, विद्युत संयंत्रों, हेल्थ केयर, विभिन्न मशीनों, डाटा एंट्री संबंधी कार्य, विभिन्न एप्लीकेशंस का निर्माण एवं कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण में विद्यालय के व्यवसायिक शिक्षकों सरफराज मोहम्मद तथा दिनेश गर्ग के साथ शिक्षिका शिखा श्रीवास्तव ने सहयोग प्रदान किया। यह औद्योगिक भ्रमण जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंहपुर अनिल ब्योहार के मार्गदर्शन एवं उत्कृष्ट विद्यालय चीचली के प्राचार्य भूपेश ठाकुर तथा व्यावसायिक प्रभारी सत्यम ताम्रकार के निर्देशन में संपन्न हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें