Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

परिस्थितियां नहीं, उनके सामने हमारी मानसिक स्थिति ही असली चुनौती

: नरसिंहपुर,सीपीसीटी परीक्षा के लिए अल्प अवधि प्रशिक्षण 10 मार्च 2025 से आवेदक अपना आवेदन ई- दक्ष केंद्र नरसिंहपुर में 7 मार्च तक कर सकते हैं

Aditi News Team

Tue, Feb 25, 2025
सीपीसीटी परीक्षा के लिए अल्प अवधि प्रशिक्षण 10 मार्च 2025 से आवेदक अपना आवेदन ई- दक्ष केंद्र नरसिंहपुर में 7 मार्च तक कर सकते हैं नरसिंहपुर। कलेक्टर कार्यालय स्थित जिला ई-गवर्नेस सोसाइटी नरसिंहपुर के अंतर्गत सीपीसीटी परीक्षा के लिए अल्प अवधि प्रशिक्षण जनपद पंचायत परिसर नरसिंहपुर के ई- दक्ष केंद्र में 10 मार्च 2025 से दिया जायेगा। इच्छुक आवेदक प्रशिक्षण के लिए अपना आवेदन ई- दक्ष केंद्र नरसिंहपुर में 7 मार्च तक की शाम 6 बजे तक कार्यालयीन दिवसों में लिए जायेंगे। इसके लिए आवेदक शासन द्वारा निर्धारित एक हजार रुपये एवं पहचान पत्र जमा करना होगा। आईटी कौशल एवं टाइपिंग का प्रशिक्षण कार्यालयीन दिवस में सुबह 9 बजे से 10 बजे तक, कुल अवधि 45 घंटे होगी। प्रशिक्षण के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं होगी। जिला ई-गवर्नेस सोसाइटी नरसिंहपुर ने बताया कि मप्र शासन ने विभिन्न शासकीय पदों के लिए सीपीसीटी सर्टिफिकेट अनिवार्य किया है, जिसके लिए यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। ई- दक्ष केंद्र में आधुनिक कंप्यूटर द्वारा कंप्यूटर और टाइपिंग के अलावा आईटी संबंधी परीक्षापयोगी महत्वपूर्ण जानकारियां, सैद्धांतिक और प्रायोगिक तौर पर प्रशिक्षकों द्वारा दी जायेगी। प्रशिक्षण के दौरान कंप्यूटर संबंधी समस्त आवश्यक जानकारियां जैसे आधारभूत ज्ञान, इंटरनेट और ई- मेल, एडवांस एमएस ऑफिस, साइबर सुरक्षा आदि महत्वपूर्ण विषय पढ़ाए जाएंगे। इसके अलावा केंद्र में हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग भी बहुत सरल और साधारण तरीके से सिखाई जाएगी। प्रशिक्षण के संबंध में अधिक जानकारी के लिए ई- दक्ष केंन्द्र नरसिंहपुर के प्रशिक्षक श्री राहुल सोनी के मो.नं. 8982810947 एवं वरिष्‍ठ प्रशिक्षक श्री इन्द्रेश यादव के मो.नं. 9691293069 में संपर्क कर सकते हैं।

Tags :

जरूरी खबरें