Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

: नरसिंहपुर,अंतर कक्षा युवा उत्सव में प्रतिभागियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Aditi News Team

Sun, Nov 17, 2024
नरसिंहपुर,अंतर कक्षा युवा उत्सव में प्रतिभागियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग एवं रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के निर्देशानुसार एम. आई.एम. टी. कालेज नरसिंहपुर में अंतर कक्षा युवा उत्सव का आयोजन चेयरमेन इजी. रुद्रेश तिवारी के मुख्य अतिथ्य, प्राचार्य डाॅ. अशोक कुमार गर्ग की अध्यक्षता एवं उपप्राचार्य डाॅ. एस एन राव के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों ने युवा उत्सव की उपादेयता एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। स्वागत भाषण सांस्कृतिक प्रभारी डाॅ. पराग नेमा द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती आराधना दुबे एवं आभार प्रदर्शन डाॅ. दीपिका शर्मा द्वारा किया गया। युवा उत्सव के अंतर्गत महाविद्यालय स्तर पर बौद्धिक-साहित्यिक, ललित कला, गायन - वादन, नृत्य एवं अभिनय की विधाओं मे चयनित प्रतिभागी जिला स्तर पर महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें