Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच पर बिखेरेंगे अपनी रचनाओं की चमक

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न मैदानों पर रोमांचक मुकाबले,दिवाकर ने नाबाद 130 रन बनाए 5 विकेट लिए

: गाडरवारा,नवोदय कबड्डी टीम को दी गई भावभीनी विदाई

Aditi News Team

Fri, Nov 29, 2024
नवोदय कबड्डी टीम को दी गई भावभीनी विदाई गाडरवारा। राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में विगत दिनों देश भर की कबड्डी टीमों ने हिस्सा लिया, नवोदय विद्यालय समिति की टीम भी इस प्रतियोगिता में सहभागी हुई और 4 नवंबर से लगातार केम्प और प्रतियोगिता की हिस्सा रही। प्रतियोगिता समापन के उपरांत पीएमश्री नवोदय विद्यालय बोहानी के पूर्व छात्र देवेंद्र पगारे प्रभारी प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल डुंगरिया ने सभी खिलाडियों सुनाक्षी जनवि रोहतक, पूनम जाट जनवि अजमेर, ममता गुर्जर जनवि अजमेर, नीरज जनवि फतेहाबाद, सोनाली मौर्य जनवि चंदोली, कीर्ति सिंह जनवि कानपुर, शाज़िया मंसूरी जनवि मैनपुरी, रक्षा कुमारी जनवि मैनपुरी, हंसिका जनवि रोहतक, अनमोल वर्मा जनवि कुल्लु, खुक्या दीक्षिता जनवि खम्माम, स्वप्ना राभा जनवि शिलांग, प्रिया जनवि भदोई, मीनाक्षी जनवि जींद, कोमल जाट जनवि अजमेर, इंद्रजीत आर एल जनवि हवेरी, आशीष जनवि जींद, अजीत रामपाल जनवि सोनीपत, मोहित शर्मा जनवि चुरू, कुलदीप बलवीर जनवि हिसार, सुरेंदर कुमार जनवि हिसार, आदित्य भुरसे जनवि गढ़चिरौली, आरव भाटी जनवि मेरठ, जिजेन्द्र कुमार जनवि चंदोली, संतु कुमार जनवि मधुबनी, बालकृष्ण मंडल जनवि भद्रक, अंकित यादव जनवि चंदोली, संदेश एस एच जनवि भदोही, शांतनु कुमार जनवि बक्सर, मैनेजर वन्दना सिंह कोच पी के पासी खेल शिक्षक बड़वारा कटनी, अजय सिंह कोच भारतीय खेल प्राधिकरण भोपाल और अजय यादव कोच भारतीय खेल प्राधिकरण का अपने निवास पर भव्य स्वागत किया, बालिकाओं के पैर धुलाकर सभी के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया। जिसकी सराहना सभी अतिथियों की। पूर्वछात्र संगठन के हरीश कोरी, पवन शर्मा, पंकज विकास पाठक बुलंद सिंह कुशवाहा, देवेंद्र पगारे, श्रीमती ज्योति पगारे, पुत्र नीरज पगारे,पुत्री निहारिका पगारे ,राजकुमार कौरव, सुरेश जाटव, विजय "बेशर्म" ने विद्यालय पहुंचकर राष्ट्रीय खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह और पुष्पहारों से सम्मान कर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ अरुण कुमार तिवारी ने बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित की। खिलाड़ियों सुनाक्षी, मोहित, आदि ने अपने अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम का संचालन विजय "बेशर्म" और आभार पूर्वछात्र प्रथम बैच हरीश कोरी ने किया।

Tags :

जरूरी खबरें