Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: भोपाल में अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी

Aditi News Team

Sun, May 25, 2025

भोपाल में अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी

 कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी हुजूर के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग, पुलिस, नगर निगम एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा तहसील हुजूर अंतर्गत ग्राम खरपा एवं सिकंदराबाद में अवैध कॉलोनी निर्माण करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। राजस्व विभाग, पुलिस, नगर निगम एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

      गुरुवार को जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में तहसील हुजूर ग्राम अंतर्गत ग्राम खरपा में समृद्धि फार्म ,ग्राम सिकंदराबाद में नूर खान पिता अनवर खान एवं आरिफ खान पिता पीरदास खान की भूमि एवं अरविंदो कॉलेज के सामने उजमा इम्तियाज पत्नी तारिक सिद्दीकी की भूमि पर अवैध कॉलोनी पर कार्यवाही की गई ।

      जिला प्रशासन द्वारा अवैध कॉलोनियो निर्माण, जैसे गैरकानूनी कार्य किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऐसे सभी अतिक्रमणों के विरुद्ध कठोर और निरंतर कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

जरूरी खबरें