Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

परिस्थितियां नहीं, उनके सामने हमारी मानसिक स्थिति ही असली चुनौती

: गाडरवारा,शिव को अर्पित पूजन सामग्री से बनेगी कॉम्पेक खाद। साईं श्रद्धा सेवा समिति के ऐतिहासिक पहल।

Aditi News Team

Thu, Feb 27, 2025
शिव को अर्पित पूजन सामग्री से बनेगी कॉम्पेक खाद। साईं श्रद्धा सेवा समिति के ऐतिहासिक पहल। स्वच्छता के साथ एकत्रित की करीब पांच क्विटल हरित सामग्री। गाडरवारा। सुप्रसिद्ध शिवधाम डमरूघाटी में महाशिवरात्रि पर हजारों लोगों ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं का आवागमन चालू हो गया, जो देर रात तक चलता रहा। महाशिवरात्रि पर्व एवं मेले के चलते श्रद्धालुओं का उत्साह भी देखने को मिला। साथ ही पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व पर ऐतिहासिक पहल समाजसेवी संगठन श्री साई श्रद्धा सेवा समिति द्वारा देखने को मिली। जहां भगवान शंकर पर श्रद्धालुओं द्वारा बेलपत्र, फूल, धतूरा, दूवा आदि सामग्री चढ़ाई जाती थी, जिसे विसर्जित किया जाता था। लेकिन इस वर्ष भी श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति की पहल पर इस हरित सामग्री से कॉम्पोस्ट खाद हेतु एकत्रित किया गया। जिसे शहर के समस्त धार्मिक पेड़ पौधों में उपयोग किया जाएगा। इसी तारतम्य में समिति संस्थापक आशीष राय के नेतृत्व में समिति सदस्यों द्वारा सात घंटे की सेवा में करीब पांच क्विंटल हरित्र सामग्री एकत्रित की गई। जिसे कॉम्पोस्ट खाद हेतु नगर पालिका प्रशासन को सौंपा जाएगा। जिसे श्मशान घाट स्थित प्लांट में तैयार कर खाद बनाकर धार्मिक स्थलों पर लगे पेड़ पौधों में डाला जाएगा।   सीएमओ वैभव देशमुख एवं डमरूघाटी समिति ने साईं समिति की पहल को सराहा = आईपीएस पूर्व अनुविभागीय राजस्व अधिकारी सृष्टि देशमुख के कार्यकाल में आयोजित बैठक में साईं श्रद्धा सेवा समिति ने मंदिर में चढ़ने वाली हरित सामग्री से खाद बनाने का सुझाव के साथ उक्त हरित सामग्री को एकत्रित करने में सहयोग देने की बात कही थी। तब से इस पहल पर साईं श्रद्धा सेवा समिति अपनी पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करती आ रही है। उनकी जिसकी जितनी सराहना की जाए कम है। साथ ही डमरूघाटी समिति अध्यक्ष हंसराज मालपानी, जिनेश जैन, चंद्रकांत शर्मा इत्यादि ने साईं श्रद्धा सेवा समिति के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा साईं समिति की पहल के चलते डमरूघाटी मंदिर देश के अन्य धार्मिक मंदिरों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बन गया है। जो हम सभी के लिए गौरव की बात है।   स्वच्छता पर करीब चौहदा वर्ष से सेवा प्रदान कर रहा है संगठन = महाशिवरात्रि पर आयोजित शिवधाम डमरूघाटी मेले में नंदी प्रांगण में करीब चौहदा वर्ष से श्री साई श्रद्धा सेवा समिति ने साफ सफाई की व्यवस्था की जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए स्वच्छता अभियान चलाती आ रही है। इस वर्ष भी समिति ने हरित सामग्री पृथकीकरण के साथ साथ अगरबत्ती पेंकिट, नारियल बूछों इत्यादि कचरे को साफ किया एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरण भी किया गया। इस अवसर पर समिति संस्थापक आशीष राय,बबलू दवाईवाला,अमित श्रीवास, देवेन्द्र कुर्मी,धनराज यादव,नितेश कुर्मी, अमित कोरी,राहुल रजक,आर्यन नौरिया,नमन तिवारी,राजा अहिरवार,कृष्णा नौरिया,सूर्या चौहान,सचिन रजक,यश कुर्मी,कोमल वर्मा सहित इत्यादि सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

Tags :

जरूरी खबरें