Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

परिस्थितियां नहीं, उनके सामने हमारी मानसिक स्थिति ही असली चुनौती

कार्यालय के बाहर पुलिस ने की नाकेबंदी

: कलेक्टर ने किया जनकल्याण शिविरों का अवलोकन

Aditi News Team

Mon, Jan 27, 2025
कलेक्टर ने किया जनकल्याण शिविरों का अवलोकन नरसिंहपुर।कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने जनपद पंचायत नरसिंहपुर की ग्राम पंचायत देवनगर नया, मुंगवानी एवं पाठा में आयोजित मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविरों का अवलोकन किया। ग्राम पंचायत देवनगर नया में मौजूद ग्रामीणों से चर्चा की। इस दौरान महिलाओं को घरेलू कार्यों के साथ- साथ अन्य आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके लिए कलेक्टर श्रीमती पटले ने मछली पालन एवं मोती की खेती करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों से जुड़कर महिलायें अपनी सामाजिक व आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकती हैं। जिले में ऐसे कई उदाहरण हैं। ग्रामवासियों ने बताया कि यहां की शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया गया है, जिससे पहुंच मार्ग अवरूद्ध है। कलेक्टर श्रीमती पटले ने तहसीलदार एवं राजस्व विभाग के अमले को अतिक्रमण हटाने के निर्देश मौके पर दिये।   मुंगवानी में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अमले से यहां अब तक की गई टीबी की जांच की प्रगति जानी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से बच्चों के टीकाकरण, कुपोषित बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं हाई रिस्क महिलाओं की जानकारी भी ली। कलेक्टर श्रीमती पटले ने निर्देशित किया कि कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती करायें। एएनएम बच्चों को निर्धारित समय पर टीका लगवायें। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि माह के पहले मंगलवार को टीकाकरण किया जाता है। अभिभावक यह ध्यान में रखें। सचिव द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत आयोजित शिविरों में आये आवेदनों का निराकरण किया गया है। यहां 85 आयुष्मान कार्ड बनाये गये हैं। मुंगवानी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की तारफेंसिंग एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश सहायक यंत्री को दिये।   ग्राम पंचायत पाठा में ग्रामीणों से चर्चा के दौरान कलेक्टर श्रीमती पटले को बताया कि यहां पेयजल की समस्या है। कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी को पुनरीक्षित योजना के तहत प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा। कलेक्टर ने इंदिरा गांधी पेंशन योजना के तहत गनेशी बाई यादव, कौशल्या बाई व इमरती बाई साहू और लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत शिवांगी गौंड़, सोमवती बाई, छोटी बाई, सुक्को बाई व अनुराधा पांडे व रामेश्वर ठाकुर को प्रमाण पत्र वितरित किये।

Tags :

जरूरी खबरें