Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

: कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना ने कृषि उपज मंडी पहुंचकर मटर खरीदी की समस्‍याओं का किया निराकरण

Aditi News Team

Fri, Oct 18, 2024
कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना ने कृषि उपज मंडी पहुंचकर मटर खरीदी की समस्‍याओं का किया निराकरण कलेक्‍टर श्री दीपक सक्‍सेना ने आज कृ‍षि‍ उपज मंडी पहुंचकर हरा मटर खरीदी की समस्‍याओं के संबंध में चर्चा कर उसके निदान के लिए आवश्‍यक निर्देश दिये। बैठक में व्‍यापारियों ने मटर खरीदी के दौरान विगत वर्ष में हुई परेशानियों के संबंध में विस्‍तार से बताया कि और उसके समुचित निदान करने का सुझाव दिया। कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना ने कहा कि किसी भी व्‍यवसाय के साथ जोखिम जुड़ा रहता है और कभी-कभी समस्‍या पैदा होने का कारण समय व परिस्थिति भी होती है, अत: उन्‍होंने कहा कि जिले की मंडियो में ऐसी व्‍यवस्‍था बनाई जाये ताकि उन मंडियों की उपयोगिता अधिकतम हो। इसके लिए बेहतर उपाय यही है कि शहपुरा, पाटन, सहजपुर व जबलपुर की मंडियों में ऐसी व्‍यवस्‍था हो कि सभी जगह व्‍यापारी बराबर रहे, चाहें तो यह व्‍यवस्‍था को रोटेशन में कर लें ताकि व्‍यापारियों को सभी मटर खरीदी केन्‍द्रों में समान अवसर मिले। उन्‍होंने कहा कि इसके लिए लायसेंस की प्रक्रिया का उचित हल निकाला जायेगा। अगली बैठक में लॉटरी के माध्‍यम से व्‍यापारियों का बंटवारा कर लिया जायेगा जिससे पिछले साल जो दिक्‍कत हुई थी वैसी दिक्‍कत इस साल नहीं होगी। उन्‍होंने कहा कि इसमें किसानों के हितों की रक्षा होगी, साथ ही व्‍यापारियों को सुविधा भी होगी। उन्‍होंने कहा कि यदि किसी मंडी में समस्‍या होती है तो वे स्‍वयं वहां पहुंचकर व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करेंगे। कलेक्‍टर के इस विचार पर सभी व्‍यापारी व किसान प्रतिनिधियों ने अपनी सहमति जाहिर की। इस दौरान कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना ने मंडी सचिवों को भी आवश्‍यक व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करने की दिशा में निर्देश दिये, वहीं व्‍यापारी और किसान संघ के पदाधिकारियों से कहा कि वे भी व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करने में अपना बेहतर योगदान सुनिश्चित करें। बैठक में अपर कलेक्‍टर श्रीमती मिशा सिंह, जबलपुर व शहपुरा के एसडीएम, कृषि व उद्यानिकी अधिकारी, मंडी सचिव सहित हरा मटर व्‍यापारी और किसान संघ के पदाधिकारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें