Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच पर बिखेरेंगे अपनी रचनाओं की चमक

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न मैदानों पर रोमांचक मुकाबले,दिवाकर ने नाबाद 130 रन बनाए 5 विकेट लिए

: बजट किसान युवा मजदूर विरोधी, माकपा

Aditi News Team

Wed, Mar 12, 2025
बजट किसान युवा मजदूर विरोधी, माकपा मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड जगदीश पटेल ने मध्य प्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह बजट सिर्फ़ कार्पोरेट हित का एवं किसान ओर मजदूर विरोधी बताया है की 4लाख 34हजार करोड़ के कर्ज वाले राज्य में 3लाख 75हजार करोड़ का बजट पेश करना राज्य की स्थिति को दर्शाता है। बजट में किसानों, मजदूरों, महिलाओं से किए वादे गेहुं 2700धान 3100, लाडली बहना को 3000, नए पंजीयन के लिए बजट में कोई स्थान नहीं है रोजगार के लिए सिर्फ़ 1प्रतिशत की व्यवस्था युवाओं के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। निजी क्षेत्र में तक रोजगार की कमी दर्शाता है, 17प्रतिशत राशि ढांचागत विकास जो चंद पूंजीपतियों के लिए होगा गरीबों के लिए कुछ भी नहीं है, स्कूलों में घटती दर्ज संख्या को देखते हुए बजट में प्रावधान नहीं है जिससे भावी पीढ़ी निरक्षर होगी, दलित आदिवासियों के लिए संख्या के हिसाब से कुछ भी नहीं है स्वास्थ्य क्षेत्र में माफियाओं के हाथों सौंपे जाने से आम जनता लुटने मजबूर होगी, आयुष्मान के नाम से निजी अस्पताल अपनी तिजोरियां भरेंगे। कुल मिलाकर बजट जनविरोधी और बुनियादी समस्याओं से मुंह मोड़ने बाला है।

Tags :

जरूरी खबरें