Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

परिस्थितियां नहीं, उनके सामने हमारी मानसिक स्थिति ही असली चुनौती

कार्यालय के बाहर पुलिस ने की नाकेबंदी

: अंबानियों और आडानियों को समर्पित बजट : माकपा

Aditi News Team

Sat, Feb 1, 2025
अंबानियों और आडानियों को समर्पित बजट : माकपा नरसिंहपुर। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश बजट कारपोरेट घरानों के मुनाफों को बढाने और सार्वजनिक क्षेत्र के साथ ही देश के प्राकृतिक संसाधनों को उनके हाथों में और तेजी से पहुंचाने वाला बजट है। इसलिए यह बजट पूरी तरह से अंबानियों और आडानियों को समर्पित बजट है। उक्त बात मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नरसिंहपुर के जिला सचिव एवं किसान नेता जगदीश पटेल ने केन्द्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कही हैं। पटेल ने कहा कि इसमें मध्यम वर्ग को भलें ही आयकर मे छूट दी गई है लेकिन महंगाई के बेलगाम कर, नौकरियों के अवसरों को सिकोड़ कर वह भी उससे छीन लिया जाएगा। सरकारी विभागों में रिक्त पड़े लाखों पदों को भरने की बात न करना सरकार की नीयत को साफ कर देता है कि वह रोजगार के नाम पर ताली ही पीट सकती है। माकपा नेता ने कहा कि किसानों की मांगों को न सिर्फ इस बजट में शामिल किया गया है बल्कि ऐसा लगता है कि जैसे किसानों और ग्रामीण जनता से दुश्मनी निकाली गई है। यह बजट किसान मजदूर विरोधी बजट है।

Tags :

जरूरी खबरें