Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच पर बिखेरेंगे अपनी रचनाओं की चमक

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न मैदानों पर रोमांचक मुकाबले,दिवाकर ने नाबाद 130 रन बनाए 5 विकेट लिए

निर्धारित-सीमा में कार्य पूर्ण कराएं, लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर पेनाल्टी एवं ब्लैकलिस्ट करने की होगी कार्रवाई

: बीपीएमयू की बैठक आयोजित 

Aditi News Team

Tue, Nov 12, 2024
बीपीएमयू की बैठक आयोजित गाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा के जनपद शिक्षा केंद्र मे विकासखंड प्रबंधन ईकाई (बीपीएमयू ) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे बीआरसी संदीप स्थापक ने कहा कि सभी बीएसी व सीएसी परख राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण की तैयारी की दृष्टि से मॉक टेस्ट 2 के विश्लेषण के आधार पर कठिन प्रश्नों को हल कराने, पीएम पोषण आहार की मासिक व प्रतिदिन की उपस्थिति पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश सभी प्रधानपाठको को दें। इसके अलावा अर्धवार्षिक परीक्षा के कार्यक्रम का भी स्कूलों मे प्रचार प्रसार हो एवं एफएलएन सहित एटग्रेड अभ्यास पुस्तिकाओं का मूल्यांकन समय पर स्कूलों मे हो। उन्होंने बैठक मे स्कूलों की सघन मॉनिटरिंग से जुड़े निर्देश भी दिए। बैठक मे बीएसी मनीराम मेहरा, पवन राजोरिया सहित जनशिक्षकों एवं एमआरसी वेदप्रकाश राजपूत व लेखापाल दीपक आरसे आदि उपस्थित रहे

Tags :

जरूरी खबरें