Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

: सांईखेड़ा तूमडा मेहरागांव रोड पर काम कर रही बिल्लोरी मिक्सर मशीन ने युवक को रौंदा -घटना स्थल पर युवक की मौत

Aditi News Team

Fri, Dec 20, 2024
कमलेश अवधिया सांईखेड़ा तूमडा मेहरागांव रोड पर काम कर रही बिल्लोरी मिक्सर मशीन ने युवक को रौंदा -घटना स्थल पर युवक की मौत सांईखेड़ा के नजदीक तूमडा सेंसारखेडा मेहरागांव रोड मप्र ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के ठेकेदार मै नीलधन कंटक्सन 28 ओमनगर भोपाल के द्वारा करोड़ों की लागत से सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। काम करते वक्त ठेकेदार के बिल्लोरी मिक्सर मशीन के ड्राईवर द्वारा लापरवाही पूर्वक मोटर साइकिल चालक को टक्कर मराकर कर रौंद दिया जिससे घटना स्थल पर मोटर साइकिल चालक अभिषेक पिता प्रहलाद प्रसाद पटेल लगभग 37की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक अभिषेक पटेल सुबह लगभग 7.30 बजे साई खेड़ा से डीएपी की बोरी लेकर अपने गांव सेंसारखेडा रखने गया था और रखकर वापिस साई खेड़ा लौटते समय करीब 8.30 आ रहा था क्रासिंग के समय लापरवाही पूर्वक चला रहे मिक्सर मशीन के ड्राईवर ने जोरदार टक्कर मारदी जिससे युवक सड़क पर गिर गया और उसे रोंद दिया जिससे इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत हो गई।परिजन ने पुलिस को सूचना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए साई खेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए और पोस्टमार्टम के बाद शव को पूछताछ कर परिजन को सौंपा दिया। बताया जा रहा कि बिल्लोरी मिक्सर मशीन के ड्राईवर लापरवाही पूर्वक पूर्व मै और लोगो को क्षति पहुंचा चुका है। बिना ठेकेदार की मौजूदगी कर्मचारियों द्वारा लापरवाही पूर्वक सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। घटना को अंजाम देकर ड्राईवर और अन्य कर्मचारी सभी भाग गये।

Tags :

जरूरी खबरें