Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

जो एक प्राइवेट संस्थान के खिलाफ दायर PIL से जुड़ा था—जिसका असल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) से कोई लेना-देना नहीं

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

: जबलपुर में  बारिश से किसानों और शासन को बड़ा नुकसान  अलर्ट के बाद भी नहीं कर पाए व्यवस्था  जबलपुर जिले में 17 हज़ार मैट्रिक टन धान भीग गया 

Aditi News Team

Mon, Dec 30, 2024
जबलपुर में  बारिश से किसानों और शासन को बड़ा नुकसान  अलर्ट के बाद भी नहीं कर पाए व्यवस्था  जबलपुर जिले में 17 हज़ार मैट्रिक टन धान भीग गया  बेमौसम बारिश का किसानों पर प्रहार  खुल गई जिला प्रशासन के दावों की पोल  सिहोरा तहसील के 18 खरीदी केंद्रों में 88 हज़ार क्विंटल खुले आसमान में तो मझौली तहसील में करीब 1 लाख क्विंटल धान खुले आसमान में पाटन तहसील में भी गीली हुई करोड़ों की कीमत की धान  जबलपुर कलेक्टर और राज्य सरकार के निर्देशों की उड़ी धज्जियां, बिना स्लॉट के प्रांगण में धान के ढेर किए अंदर  वेयरहाउस और प्रशासन के बीच नहीं बैठा तालमेल तो किसानों को पड़ा भुगतना  अभी तक नहीं हुआ किसानों का भुगतान... जबलपुर में शनिवार की सुबह 7 बजे से बेमौसम शुरू हुई बारिश ने जमकर कहर बरपाया धान के सरकारी खरीद केंद्रों में तौल के इंतजाम में किसानों की हजारों क्विंटल धान झमाझम बारिश की मार से भीग गई हालांकि मौके पर मौजूद किसानों ने धन को पानी से बचाने त्रिपाल पन्नी से ढकने का भरसक प्रयास किया लेकिन दो घंटों तक भादो जैसी हुई बारिश ने किसान के उपज को बचाने के सारे प्रयास को विफल कर दिया और तौल के इंतजाम में रखी धान पानी की चपेट में आकर पूरी तरह भीग गई। हर खरीदी केंद्रों में लगभग एक जैसा नज़ारा 2 दिसंबर से शुरू होनी थी खरीदी, लेकिन इस बार प्रशासन ने वेयरहाउस को खरीदी केंद्र बनाया प्रशासन और वेयरहाउस मालिकों के बीच उपजे टकराव के चलते धान की सरकारी खरीदी 10 दिसंबर से शुरू हो सकी। वेयरहाउस मालिकों के अड़ियल रवैया के चलते कई वेयरहाउस में खरीदी गई धान को वेयरहाउस के अंदर नहीं हो सकी , मालूम रहे इस वर्ष सिहोरा तहसील में धान 18 के सरकारी खरीद केंद्र बनाए गए। इन केंद्रों में 27 दिसंबर तक 466047.289 क्विंटल धान उपार्जन किया। इसमें से 380272.998 क्विंटल धान का परिवहन या वेयरहाउस के अंदर हो सकी 85775 क्विंटल धान खुले आसमान के नीचे रखी थी।जो बे मौसम शुरू हुई बारिश से पानी पानी हो चुकी है। क्या कहते है ज़िम्मेदार धान के सरकारी खरीद केंद्रों वेयरहाउसों में खुले आसमान में रखी धान को बे मौसम की बारिश से बचने के संबंध सहकारी समिति के प्रबंधक खरीद प्रभारी को निर्देश जारी किए गए थे। निर्देश पालन में धान को तिरपाल पॉलिथीन से ढक कर बढ़ाने का प्रयास कराया गया है ऐसा नहीं करने वाले प्रबंधक खरीद प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी रुपेश सिंघई अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिहोरा

Tags :

जरूरी खबरें