Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा के शा.कन्या उच्च.मा.विद्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

: सालीचौका,पोडार चौराहा से लेकर ग्राम ढिंगसरा तक सड़क का भूमिपूजन

Aditi News Team

Thu, Dec 26, 2024
सालीचौका,पोडार चौराहा से लेकर ग्राम ढिंगसरा तक सड़क का भूमिपूजन गाडरवारा बीते बुधवार की दोपहर विधानसभा क्षेत्र 121 के अंतर्गत आने वाली रोड के लिए विधायक व केबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के प्रयासों से उक्त सड़क का निर्माण हो रहा है। इसके पहले यह सड़क हर तरफ गढ़ों में तब्दील हो गई थी आने जाने वाले राहगीरों व बाहन चालकों को बहुत परेशानी होती थी। जिसकी मांग ग्राम वासियों द्वारा लगातार की जा रही थी। यह सड़क स्टेट हाईवे नंबर 22 पोडार चौराहा से लेकर ग्राम ढिंगसरा तक ग्राम पोडार आडेगाव डुंगरिया ढिंगसरा तक प्रधानमंत्री सड़क का निर्माण किया जाना है। जिसको लेकर बुधवार को उक्त सड़क का भूमि पूजन पूर्व विधायक श्रीमती साधना स्थापक नर्मदा शुगर मिल के प्रबंध संचालक राजेश महेश्वरी वरिष्ठ भाजपा नेता रामनारायण बड़कुर सालीचौका नगर परिषद पार्षद जितेंद्र राय,,ऋचा डब्यू स्थापक सदस्य,जय प्रकाश वर्मा,मनीष शर्मा , सुरेश मामुलिया,ग्राम आड़ेगांव सरपंच सब्बि बाई/ गजराज सिंह वर्मा,डूंगरिया सरपंच अशोक गुर्जर पोडार खमरिया सरपंच गीताबाई /सज्जन सिंह ठाकुर,पराग तिवारी,गजराज सिंह रुहेला,महेंद्र तोमर,प्रदीप चौकसे,वीरेश राय सहित सभी ग्रामीण जन व नेतागण उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें