Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: लापता महिला का फांसी के फंदे में लटकता मिला शव,घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप पुलिस जांच में जुटी

Aditi News Team

Tue, May 27, 2025
पन्ना में ,लापता महिला का फांसी के फंदे में लटकता मिला शव,घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप पुलिस जांच में जुटी बृजपुर थाना अंतर्गत सिरस्वहा गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब पिछले दो दिनों से लापता एक महिला का शव जंगल मे एक पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, महिला जग्गी आदिवासी उम्र-55 वर्ष दो दिन पहले अपने घर से लापता हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी। वही जंगल बकरी चराने गये कुछ लोगो जर पेड़ से लटका हुआ शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, क्योंकि परिजनों ने बताया कि महिला काफी बीमार रहा करती थी लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। महिला की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।  

Tags :

जरूरी खबरें