Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कायस्थ समाज गाडरवारा द्वारा पूर्व अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव की पहल पर पौधे रोपित किए

: आतंकी हमले पर सोशल मीडिया पर अमर्यादित एवं आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Aditi News Team

Wed, Apr 23, 2025
आतंकी हमले पर सोशल मीडिया पर अमर्यादित एवं आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार जम्मू कश्मीर के पहलगांम मे दिनंाक 22-4-25 को आतंकी हमलाकर पर्यटकों की निर्यदता पूर्वक हत्या करने के संवेदनशील मुद्दे पर पूरा देश एक साथ घटना की निंदा करते हुये मृतकों के प्रति श्रृद्धांजली एंव मृतकों के परिजनों के लिये संवेदनायें व्यक्त की जा रहीं हैं, उक्त घटना की सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया पर निगाह रखते हुये लगातार मॉनीटरिंग करने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.) के द्वारा सोशल मीडिया सेल को निर्देशित किया गया था घटना के संबंध में सोशल मीडिया पर होने वाले पोस्ट एवं उन पर कमेण्ट्स की लगातार दिनांक 22-4-25 से मॉनीटरिंग की जा रही थी आज दिनंाक 23-4-25 को सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर पर मोहम्मद ओसाफ के द्वारा संवेदनशील मुद्दे पर भावनाओं को भड़काने वाला कमेण्ट् किया गया जिसकी जानकारी थाना प्रभारी हनुमानताल को दी गई। थाना हनुमानताल में आज दिनांक 23-4-25 को शाम अभय श्रीवास्तव उम्र 32 वर्ष निवासी सिंधी केम्प भोलानगर, हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पहलगांम मे हुये आतंकी हमले की घटना के संबंध में आईडी धारक ओसाफ खान के द्वारा सोशल मीडिया पर पहलगांव आतंकी हमले की घटना के संबंध में पीड़ित महिला के विरूद्ध सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजन एवं अमर्यादित पोस्ट की गई, पोस्ट को पढ़ने के बाद आमजन की मानवीय संवेदना को गहरा आघात पहुॅचा है जिसकी लिखित शिकायत किये जाने पर थाना हनुमानताल में अपराध क्रमांक 287/25 धारा 196(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी मोहम्मद ओसाफ खान पिता बसीर खान उम्र 37 वर्ष निवासी न्यू आनंद नगर पम्प हाउस जबललपुर को अभिरक्षा में लेते हुये प्रकरण विवेचना में लिया गया। आरोपी के कृत्य से आमजन में आक्रोश की भावना व्याप्त है लोगों की भावनाओं की ध्यान रखते हुये आरोपी केा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जावेगा।

Tags :

जरूरी खबरें