Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: कलेक्टर हो तो ऐसे,, इधर शिकायत आई कि उधर कार्यवाही चालू,,जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही,रेत का अवैध उत्‍खनन करते पाये जाने पर तीन फोकलेन मशीन, एक डम्‍फर और एक ट्रेक्‍टर जब्‍त

Aditi News Team

Fri, May 16, 2025
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही,रेत का अवैध उत्‍खनन करते पाये जाने पर तीन फोकलेन मशीन, एक डम्‍फर और एक ट्रेक्‍टर जब्‍त कलेक्‍टर को मिली थी शिकायत,जिला स्‍तर से कार्यवाही करने भेजी गई टीम रेत के अवैध उत्‍खनन की शिकायत पर जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्‍त टीम ने आज गुरूवार की शाम बड़ी कार्यवाही करते हुए शहपुरा तसहील के अंतर्गत ग्राम बेनखेड़ी के समीप नर्मदा नदी के बम्‍हकुंड घाट से तीन फोकलेन मशीन, एक डम्‍फर और एक ट्रेक्‍टर जब्‍त किया है। अवैध रेत उत्‍खनन के इस प्रकरण में नर्मदा नदी से रेत की चोरी का प्रकरण भी कायम किया जा रहा है। रेत के अवैध उत्‍खनन की यह शिकायत कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना को प्राप्‍त हुई थी। कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना ने शिकायत पर तत्‍काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्‍याय से चर्चा कर जिला स्‍तर से प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्‍ठ अधिकरियों की टीम गठित कर कार्यवाही के निर्देश दिये। इस टीम ने अपर कलेक्‍टर नाथूराम गोंड, एसडीएम जबलपुर अभिषेक सिंह ठाकुर, डिप्‍टी कलेक्‍टर कुल्‍दीप पारासर, सीएसपी रांझी सतीश साहू एवं सीएसपी पाटन लोकेश डाबर को शामिल किया गया था। जिला स्‍तर से गठित इस टीम ने ब्रम्‍हकुंड घाट पर छापामार कार्यवाही कर रेत का अवैध उत्‍खनन करते पाये जाने पर तीन फोकलेन मशीनों, एक डम्‍फर और एक ट्रेक्‍टर को तत्‍काल जब्‍ती की कार्यवाही की। जब्‍त की गई फोकलेन मशीनों, डम्‍फर और ट्रेक्‍टर को बेलखेड़ा थाने में रखा गया है। कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना ने अवैध रेत उत्‍खनन के इस प्रकरण में दोषी व्‍यक्ति के विरूद्ध सख्‍त से सख्‍त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। श्री सक्‍सेना ने बताया कि इस प्रकरण में अवैध उत्‍खनन के साथ-साथ रेत चोरी का प्रकरण भी कायम किया जायेगा।

Tags :

जरूरी खबरें