Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

draft title

गाडरवारा के लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय में आज बुधवार कई कर्मचारियों के गैरहाजिर होने का मामला सामने आया,

फर्जी फर्मों और म्यूल बैंक खातों के जरिए चल रहे ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क का पर्दाफाश

37 दिन के धरने और तालाबंदी के बाद बदले जनपद पंचायत के सीईओ,

गाडरवारा विधानसभा को 10 करोड़ की छह सड़कों की सौगात

: पोषण पखवाड़ा के 7वें संस्करण का हुआ शुभारम्भ.....

Aditi News Team

Tue, Apr 8, 2025
पोषण पखवाड़ा के 7वें संस्करण का हुआ शुभारम्भ..... आगर-मालवा। महिला एवं बच्चों में कुपोषण दूर करने हेतु पोषण पखवाड़ा के 7वें संस्करण का जिले में मंगलवार को शुभारंभ हुआ। यह पखवाड़ा 08 अप्रैल से 22 अप्रैल तक मनाया जाएगा। इस वर्ष पोषण पखवाड़े में चार प्रमुख विषयों पर जोर दिया जाएगा. जीवन के पहले 1000 दिनों पर ध्यान, पोषण ट्रैकर के लाभार्थी मॉड्यूल को लोकप्रिय बनाने हेतु प्रचार-प्रसार, समुदाय आधारित पोषण प्रबंधन माड्यूल के माध्यम से कुपोषण का प्रबंधन और बच्चों में मोटापे से निपटने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को बढ़ावा देना। पोषण पखवाड़ा शुभारम्भ का विकास खण्ड स्तरीय कार्यक्रम आंगनवाड़ी केन्द्र-04 तनोड़िया पर आयोजित किया गया। जहां राज्य स्तरीय शुभारम्भ का वेबकास्ट के माध्यम से सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं की सामूहिक गोद भराई की गई एवं 1000 दिवस के अवधारणा को बताया गया। साथ ही जनजागरुकता के लिए पोषण रैली निकाल कर पोषण शपथ ली गई। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी मनीषा चौबे ,सरिता नवरंग,संगीता तोमर पर्यवेक्षत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी की दर्ज गर्भवती, धात्री महिला और किशोरी बालिकाएं उपस्थित रही।

Tags :

जरूरी खबरें