Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्रामीणों को बताया जल का महत्व ग्राम करहैया- नर्मदा में आयोजित हुई जल चौपाल

Aditi News Team

Sat, Apr 5, 2025

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्रामीणों को बताया जल का महत्व

ग्राम करहैया- नर्मदा में आयोजित हुई जल चौपाल

नरसिंहपुर। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर के तत्वाधान में जिले के ग्राम करहैया- नर्मदा में जल चौपाल का आयोजन किया गया।

      जल चौपाल में जिला समन्वयक श्री जयनारायण सिंह ने कहा कि जल संरक्षण व संवर्धन के लिए और समुचित उपयोग के लिए वर्षा जल संग्रह करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में जल संरचनाओं का निर्माण व पुरानी जल संरचनाओं की साफ- सफाई और उनके संरक्षण के लिए कार्य किए जा रहे हैं। जिले में जल के महत्व पर संवाद, संगोष्ठी, परिचर्चा, रैली, शपथ, रंगोली प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में जागरूकता लाई जा रही है। इस कार्य में जिले की नवांकुर संस्था, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, सामाजिक, धार्मिक, स्वैच्छिक संगठनों, सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थी के साथ- साथ आम नागरिक अपनी सहभागिता निभा रहे हैं।

      जल चौपाल में नवांकुर संस्था बम्होरी सचिव श्री अंकित पटेल, सदस्य श्री नन्हा पटेल, ग्राम प्रस्फुटन समिति के सदस्य और ग्रामवासी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें