Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

जो एक प्राइवेट संस्थान के खिलाफ दायर PIL से जुड़ा था—जिसका असल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) से कोई लेना-देना नहीं

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

: सालीचोका लंबे अरसे बाद सालीचौका हॉट बाजार में नही लगा जामः नवागत पुलिस अधिकारी वर्षा धाकड़ ने दुरस्त की यातायात व्यवस्था

Aditi News Team

Fri, Dec 27, 2024
रिपोर्टर अवधेश चौकसे  लंबे अरसे बाद सालीचौका हॉट बाजार में नही लगा जामः नवागत पुलिस अधिकारी वर्षा धाकड़ ने दुरस्त की यातायात व्यवस्था सालीचौका नरसिंहपुरः नगर मैं गुरुवार और रविवार के हाट बाजार के दिन दिनभर जाम न लगे ऐसा हो ही नही सकता लेकिन आज गुरुवार को लंबे अरसे बात ऐसा देखा गया कि बाजार के दिन जाम नही लगा यह कर दिखाया नवागत पुलिस अधिकारी वर्षा धाकड़ ने खुद यातायात की व्यवस्था को संभाला परिणाम आज गुरुवार बाजार के दिन एक भी जाम नही लगा कुछ करने की अगर तमन्ना हो तो सब संभव हो जाता है, सड़क के दोनों तरफ किसी भी बड़े वाहन को खड़े नही होने दिया बगैर नम्बर प्लेट के वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही हुई जिसके डर से बगैर नम्बर प्लेट वाहन वाले नम्बर लगाने वाली दुकानों तलाश करने लगे । आज शहर में जाम नही लगा क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांसें ली पुलिस अधिकारी द्वारा किये गए प्रयास की सरहाना हुई ,लोगों को आशा है कि जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए सालीचौका पुलिस ऐसे अधिकारी के मार्गदर्शन में अच्छा काम करती रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें