Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

जो एक प्राइवेट संस्थान के खिलाफ दायर PIL से जुड़ा था—जिसका असल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) से कोई लेना-देना नहीं

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

: लोधी लोधा लोध समाज का अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन आयोजित

Aditi News Team

Thu, Dec 26, 2024
रिपोर्टर अवधेश चौकसे लोधी लोधा लोध समाज का अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन आयोजित सालीचौका नरसिंहपुरःगत 25 दिसंबर को मानस भवन में लोधी लोधा लोध सामाजिक कल्याण संगठन भोपाल द्वारा अखिल भारतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित किया गया । जिसमें देशभर से 500 से भी अधिक युवक युवतियों ने सम्मिलित होकर अपना परिचय दिया। इस मौके पर युवक युवतियों के परिवार जन भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह में समाज के प्रदेशाध्यक्ष, जालमसिंह पटेल पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन, कोकसिंह नरवरिया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष लोधी महासभा, श्रीमती कांति पटेल राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष लोधी महासभा एवं वरिष्ठ समाज सेवी लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर संस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किये गये। समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथियों ने सभी युवाओं को शुभकामनायें दी। अंत में समिति अध्यक्ष ने सभी अतिथियों का एवं युवक युवतियों परिवारजनों का आभार व्यक्त किया।

Tags :

जरूरी खबरें