Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

बहनों का सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

खोवा, रसगुल्ला, नमकीन, पेड़ा, घी और पनीर के सेम्पललिये

गाडरवारा के लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय में आज बुधवार कई कर्मचारियों के गैरहाजिर होने का मामला सामने आया,

फर्जी फर्मों और म्यूल बैंक खातों के जरिए चल रहे ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क का पर्दाफाश

37 दिन के धरने और तालाबंदी के बाद बदले जनपद पंचायत के सीईओ,

: मादक पदार्थ गांजा के कारोबार मे लिप्त 2 आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 5 किलो ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख रूपये का जप्त

Aditi News Team

Sat, Mar 29, 2025
मादक पदार्थ गांजा के कारोबार मे लिप्त 2 आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 5 किलो ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख रूपये का जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो /अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है । आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक माढोताल श्री बी.एस.गोठरिया के मार्गदर्शन में थाना माढ़ोताल की टीम द्वारा 5 किलो गांजा के साथ 2 आरोपियों को रंगे हाथ पकडा गया है। थाना प्रभारी माढ़ोताल श्री नीलेश दोहरे ने बताया कि दिनांक 27-3-25 को रात्रि में दौरान पेट्रोलिंग के ग्रीन सिटी जाते समय माढ़ोताल पुल के पास 2 व्यक्ति एक ट्राली बैग, 1 पिट्ठू बैग लिये संदेहास्पद अवस्था में बैठे दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकडा, नाम पता पूछने पर दोनों ने अपने नाम क्रमशः सिमरदीप सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी एस.सी.आई. कालोनी केरला भवन कटंगा गोरखपुर एवं सोनू ठाकुर उम्र 37 वर्ष निवासी शास्त्रीनगर तिलवारा बताया संदेह होने पर ट्राली बैग एवं पिठ्ठू बैग की तलाशी लेने पर ट्राली बैग में 2 पालीथीन में एवं पिठ्ठू बैग में एक खाकी रंग के टेप से लिपटा हुये एक पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला, एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये तौल करने कुल 5 किलो गांजा होना पाया गया जिसके संबंध में पूछताछ करने पर दोनों ने उक्त मादक पदार्थ गांजा शुभम सोनकर निवासी दंगल मैदान थाना बेलबाग से खरीदना तथा करन बिहारी निवासी मानसरोवर कालोनी माधवनगर जिला को उक्त गांजा बेचने हेतु लेकर जाना बताये, दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 5 किलो ग्राम मादक पदार्थ गंाजा कीमती लगभग रूपये का जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/20, 27, 28 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपी शुभम सोनकर एवं करन बिहारी की तलाश जारी है। उल्लेखनीय भूमिका- आरोपियों केा अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक ब्रिजेन्द्र तिवारी, नीलेश पोर्ते, प्रधान आरक्षक मुनीम मर्सकोले, लालजी यादव, आरक्षक विनय सिंह, सत्यम पटैल प्रतीक बागड़ी की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें