Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

: निराश्रित 100 गौवंशों को गौशाला में किया गया विस्थापित

Aditi News Team

Fri, Oct 25, 2024
निराश्रित 100 गौवंशों को गौशाला में किया गया विस्थापित नरसिंहपुर।कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आवारा गोवंशों को सुरक्षित गौशाला में भिजवाया जा रहा है। साथ ही हाईवे पर मिले घायल मवेशियों का उपचार भी पशु चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में गोटेगांव जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बावली के ग्राम कछवा में एमजीएसवाय गौशाला में 100 निराश्रित गौवंशों को गौशाला में विस्थापित किया गया। इन पशुओं के लिए छाया, पानी, चारे आदि की व्यवस्था भी की जा रही है। इस दौरान अन्य अधिकारी व ग्रामीणजन मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें