: विधायक को सौंपा ज्ञापन
Thu, Nov 10, 2022
विधायक को सौंपा ज्ञापनविधानसभा में किसानों के लिए विशेष सत्र की मांग को लेकर क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सुनीता पटेल को भारतीय किसान संघ तहसील साईखेडा गाडरवारा ने सौपा ज्ञापन ! गन्ने का उचित रेट किसानों को दिलाया जाए! कृषि उपज उप मंडी साईखेडा मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाकर शीघ्र चालू कराई जाए! इस अवसर पर इनकी रही उपस्थिति - राजेन्द्र शर्मा तहसील अध्यक्ष ,तहसील मंत्री सुरेन्द्र राजपूत ,संभागीय सदस्य तेजसिंह तोमर, जिला सदस्य राकेश खेमरिया ,जिला उपाध्यक्ष साहब सिंह लोधी, जिला मीडिया प्रभारी नितिन तिवारी ,नगर अध्यक्ष माखनलाल अग्रवाल उपस्थित रहें! विधायक ने शीघ्र मंडी का भ्रमण कर चालू कराने का दिया आश्वासन!
: वरिष्ठ पत्रकार दीपक सुरजन को दी श्रद्धांजलि
Thu, Nov 10, 2022
वरिष्ठ पत्रकार दीपक सुरजन को दी श्रद्धांजलितेंदूखेड़ा, देशबंधु। विगत दिवस देशबंधु के जबलपुर संस्करण के प्रधान संपादक श्री दीपक सुरजन जी का बीमारी के चलते निधन हो गया। तहसील प्रेस क्लब तेंदूखेड़ा द्वारा अध्यक्ष राधाबल्लभ पांडे ने श्री दीपक सुरजन जी को श्रद्धांजलि एवं भावांजलि अर्पित करते हुए कहा कि श्री सुरजन जी का निधन पत्रकारिता जगत की अपूर्णीय क्षति है। तहसील प्रेस क्लब तेंदूखेड़ा द्वारा जिले के एक मात्र पत्रकार भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में 19 नबम्वर सन् 1998 मे श्री सुरजन जी की गरिमामयी उपस्थिति रही थी। एवं श्री सुरजन जी ने रचनात्मक एवं सृजनात्मकता की पत्रकारिता को महत्व दिया जो अतुल्यनीय एवं अविस्मरणीय है। तहसील प्रेस क्लब से संबंधित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पत्रकारों ने भी दीपक सुरजन जी के निधन पर दुख व्यक्त किया।
: नेशनल टैली मेंटल हेल्थ प्रोग्राम का हुआ प्रदेश में शुभारंभ
Thu, Nov 10, 2022
मध्यप्रदेश में नेशनल टैली मेंटल हेल्थ प्रोग्राम का शुभारंभ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी द्वारा किया गया है । इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग एसीएस श्री मोहम्मद सुलेमान, मिशन संचालक प्रियंका दास एवं अन्य राज्य स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के अंतर्गत ऐसे समस्त मरीज जो मेंटल रोग से पीड़ित हैं उनको नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराने एवं परामर्श कराने के लिए टेली मेडिसन ऑनलाइन कॉल के माध्यम से प्रारंभ किया गया है। यह सुविधा पूर्णत: नि:शुल्क रहेगी और आमजन इसका लाभ घर पर बैठकर या कहीं से भी 24 घंटे ले सकते हैं।कार्यक्रम के शुभारंभ में कलेक्ट्रेट बालाघाट सभाकक्ष में एनआईसी स्टूडियो के माध्यम से जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय, सिविल सर्जन अस्पताल अधीक्षक डॉ संजय धबड़गांव, जिले के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर निलय जैन, राजाराम चक्रवर्ती जिला शीघ्र हस्तक्षेप प्रबंधक, श्री गजेंद्र पटले डीसीएम एवम मनोरोग चिकित्सक डॉक्टर प्रशांत जैन उपस्थित रहें। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए टोल फ्री नंबर 14416 पर 24X7 ( सप्ताह में सातों दिन 24 घंटे)कॉल किया जा सकता है । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय ने जिले की जनता से अपील की है कि वह इस सुविधा का ज्यादा से ज्यादा लाभ लें।