Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

17 अगस्त, नागपंचमी के पावन अवसर पर ककराघाट से प्राचीन शिव मंदिर छिड़ाव घाट गाडरवारा तक निकलेगी कावड़ यात्रा

पंचायतों के संसाधनों के बेहतर उपयोग और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान

स्वतंत्रता मर्यादा में रहे, स्वच्छंदता न बने — मुनि श्री समतासागर जी महाराज

मजाक के दौरान छींटाकसी करने पर से हुये विवाद के चलते किया था चाकू से युवती पर हमला

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

नरसिंहपुर,कलेक्टर ने गोटेगांव में ली पटवारियों की बैठक : बैठक में गेहूं पंजीयन, फार्मर आईडी, सीमांकन और सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की गई

Aditi News Team

Sat, Mar 14, 2026

कलेक्टर ने गोटेगांव में ली पटवारियों की बैठक

बैठक में गेहूं पंजीयन, फार्मर आईडी, सीमांकन और सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की गई

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने शुक्रवार को जनपद पंचायत गोटेगांव के सभाकक्ष में पटवारियों की बैठक लेकर विभिन्न राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने गेहूं पंजीयन, फार्मर रजिस्ट्री, सीएम हेल्पलाइन, जनगणना, सीमांकन, वसूली और अतिक्रमण से जुड़े मामलों पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, डिप्टी कलेक्टर सुश्री शानू चौधरी सहित अन्य अधिकारी और पटवारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने गेहूं पंजीयन के सत्यापन कार्य की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि पंजीयन की प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य के लिए जिन पटवारियों को लैपटॉप प्राप्त हो चुके हैं, वे उसमें एमडीएम इंस्टॉल करें। इसके लिए आईडी शासन को भेजी जाएगी, जिसके बाद इसे एक्टिवेट किया जाएगा। एमडीएम इंस्टॉल होने के बाद लैपटॉप में सीमित एप्स ही संचालित हो सकेंगे। उन्होंने यह कार्य अगले सप्ताह तक पूरा करने के निर्देश दिए।

फार्मर आईडी की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि यदि माह मार्च तक किसी पटवारी द्वारा 50 प्रतिशत से कम किसानों की फार्मर आईडी बनाई गई, तो संबंधित पटवारी का वेतन आहरण नहीं किया जाएगा। जिन पटवारियों द्वारा फार्मर आईडी के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी 15 दिनों में किसानों की अधिक से अधिक फार्मर आईडी तैयार की जाए।

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने 100 दिनों से अधिक लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के साथ संतुष्टिपूर्वक निराकरण कर बंद करने के निर्देश दिए। साथ ही सीमांकन के कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने, गौशालाओं और शमशान घाट की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने पराली जलाने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए कहा कि पराली में आग लगाने वाले बड़े किसानों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए और प्रत्येक पटवारी इस पर विशे

ष ध्यान दे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें