Monday 25th of May 2026

ब्रेकिंग

आरसीसी बनखेड़ी क्लब के तत्वाधान में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता रोमांचक दौर मैं

जल कलश यात्रा एवं जलाभिषेक कार्यक्रम आयोजित

विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा हेतु जैन समाज ने सौंपा ज्ञापन,

यह प्रदर्शनी प्रदेश के कारीगरों, व्यापारियों एवं आभूषण उद्योग से जुड़े लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है

पुलिस कार्यवाही में लगभग 6 लाख रुपये मूल्य का मशरूका जप्त।

देश के मुस्लिम भाइयों से अपील गाय की कुर्बानी न करें,मकसूद खान : हम अपने धर्म का ईमानदारी से पालन करें, अन्य सभी धर्मों का आदर करें

Aditi News Team

Mon, May 25, 2026

हम अपने धर्म का ईमानदारी से पालन करें, अन्य सभी धर्मों का आदर करें

देश के मुस्लिम भाइयों से अपील गाय की कुर्बानी न करें,मकसूद खान

गाडरवारा/फैजाने मदीना मस्जिद बड़े बली कमेटी के प्रशासनिक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार मकसूद खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि आगामी 28 मई को मुस्लिम भाइयों का बकरा ईद का बड़ा त्यौहार है। ईद के दिन हैसियत मंद परिवारो में कुर्बानी होती है, उन्होंने संकल्प लिया है देश के अन्य प्रदेशों की तरह गाडरवारा नरसिंहपुर ही नहीं अपितु पूरे मध्य प्रदेश में कोई भी मुसलमान कुर्बानी के लिए गोवंश को नहीं खरीदेगा और यदि कोई मुसलमान ऐसा करता हुआ पाया गया तो उसके विरुद्ध सबसे पहले वे स्वयं कार्यवाही कराएंगे, उन्होंने आगे बताया हमें अपने धर्म का ईमानदारी से पालन करना चाहिए और अन्य सभी धर्मों का आदर करना चाहिए गाय हिंदू भाइयों की धार्मिक आस्था का प्रतीक है। गाय को हिंदू भाई माता का दर्जा देते हैं। इसलिए उनकी धार्मिक आस्था को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए। हम सभी पहले भारतीय हैं बाद में हिंदू मुसलमान। गाय हमारे हिंदू भाइयों की आस्था का प्रतीक है इसलिए उसकी हिफाजत करना हम सब का धर्म है। श्री खान ने देश के मुस्लिम भाइयों से अपील की है ईद पर गाय की कुर्बानी न करें साथ में देश एवं प्रदेश की सरकार से भी अपील की ही कि गाय माता को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मकसूद खान, पत्रकार

जरूरी खबरें