Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

कल प्रातः 11 बजे बरगी बांध के गेट खोले जाएंगे,प्रारंभिक चरण में लगभग 1000 क्यूमेक(Cumec)पानी नर्मदा नदी में छोड़ा जाएगा

शासकीय हाई स्कूल बिछुआ में स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त भोपाल योगेश देशमुख के निर्देशन में व पुलिस उपमहानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज सिंह के नेतृत्व में

गाडरवारा-कौड़िया रोड पर बरिया वाले बाबा के पास हुआ हादसा, गो सेवकों ने किया चक्काजाम

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर NTPC गाडरवारा द्वारा CSR पहल के अंतर्गत सभी 7 (PAVs) के शा. विद्यालयों में

सालीचौका नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 15ग्राम केसला स्थित दूधी नदी मामला : अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ ग्रामीणों जनसुनवाई में नरसिंहपुर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,तत्काल रोक लगा कार्यवाही की मांग

Aditi News Team

Tue, Dec 30, 2025

जनसुनवाई में अवैध रेत उत्खनन पर तत्काल रोक लगा कार्यवाही की मांग

सालीचौका नगर परिषद अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15ग्राम केसला स्थित दूधी नदी में पोकलेन मशीन द्वारा डंफर एवं ट्रॉली से अवैध उत्खनन अंधाधुंध तरीके से किया जा रहा है, इस आशय की शिकायतें पूर्व में बरसात के समय किसान सभा की सहावन इकाई द्वारा की थी आंदोलन की चेतावनी देते ही बंद हो गई थी।

केशला और सहावन के ग्राम वासियों ने आज की शिकायत

30दिसंबर 2025 मंगलवार को केशला एवं सहावन गांव के निवासियों ने आर टी आई से जानकारी में पाया कि कोई रेत खदान यहां स्वीकृत नहीं है । अवैध उत्खनन किया जा रहा है जिससे नदी का आबादी ग्राम की ओर कटाव हो रहा है, बहुत बड़ी क्षति हो सकती है,जिसे तत्काल रोककर कार्यवाही की मांग की गई है, इसी खदान से सहावन होते हुए जनकपुर मुख्य मार्ग तक डंफर चलते हैं जिससे प्रधानमंत्री सड़क एवं पी डब्लू डी रोड उखड़ गया है जिसकी मरम्मत किए जाने का आग्रह किया गया है।

कलेक्टर के समक्ष जनसुनवाई में सहावन से जनपद पंचायत चीचली की अध्यक्ष श्रीमति राधा अहिरवार , कमलेश कुमार अहिरवार, किसान सभा से नरेश वर्मा, भोजराज पटेल, परसोत्तम लोधी, लक्ष्मीनारायण अहिरवार, मुल्लू अहिरवार एवं अवैध खनन स्थल वार्ड क्रमांक 15 ग्राम केशला से मध्य प्रदेश किसान सभा के यश कुमार वर्मा,शुभम वर्मा, मन्नालाल धानक, हल्के ठाकुर, तुलाराम धानक मौजूद रहे।

ग्रामीणों का कहना है कि समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी।

वहीं उक्त मामले पर जिला खनिज अधिकारी ओपी बघेल ने कहा कि में चेक करवाता हूं, आगे देखना यह है कि अब जन सुनवाई में आवेदन देने के बाद भी अवैध उत्खनन मामले में कोई कार्यवाही होती है कि नहीं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर जिला खनिज अधिकारी ओपी बघेल

जरूरी खबरें