Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कायस्थ समाज गाडरवारा द्वारा पूर्व अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव की पहल पर पौधे रोपित किए

गाडरवारा,खेरी-कामती में अवैध मिट्टी उत्खनन का आरोप : ग्रामीणों ने कलेक्टर से की जांच और कार्रवाई की मांग

Aditi News Team

Wed, Jun 3, 2026

खेरी-कामती में अवैध मिट्टी उत्खनन का आरोप,

ग्रामीणों ने कलेक्टर से की जांच और कार्रवाई की मांग

शासकीय जलाशय भूमि से मिट्टी निकालने तथा सार्वजनिक मार्ग बाधित होने का मामला

गाडरवारा। तहसील गाडरवारा के ग्राम खेरी एवं कामती में शासकीय जलाशय भूमि पर कथित रूप से किए गए अवैध मिट्टी उत्खनन और सार्वजनिक मार्ग को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कलेक्टर नरसिंहपुर को आवेदन सौंपकर संयुक्त जांच एवं कठोर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार राजस्व अभिलेखों में दर्ज शासकीय जलाशय भूमि से बिना सक्षम अनुमति के जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से बड़े पैमाने पर मिट्टी निकाली गई। ग्रामीणों का आरोप है कि आजाद ढाबा से ग्राम खेरी तक जाने वाले वर्षों पुराने सार्वजनिक मार्ग से भी मिट्टी हटाई गई, जिससे लगभग 8 फीट चौड़ी, 3 से 12 फीट गहरी तथा 1500 से 2000 फीट लंबी खाई बन गई है। इसके कारण किसानों और ग्रामीणों का आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बाद तहसील प्रशासन द्वारा पटवारियों को मौके पर निरीक्षण के लिए भेजा गया था। प्रारंभिक तौर पर मामला शासकीय भूमि पर अवैध उत्खनन, सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करने और शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आवेदन में ग्रामीणों ने राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग से संयुक्त जांच कराने, उत्खनन में प्रयुक्त जेसीबी क्रमांक MP20MJM1174 सहित अन्य वाहनों की जांच करने, शासकीय भूमि को हुए नुकसान का आकलन कर क्षतिपूर्ति व राजस्व हानि की वसूली करने तथा सार्वजनिक मार्ग को तत्काल पूर्ववत बहाल कराने की मांग की है। साथ ही जांच पूरी होने तक संबंधित स्थल पर उत्खनन एवं मिट्टी परिवहन पर रोक लगाने की भी मांग की गई है।‌ ग्रामीणों ने दोषियों के विरुद्ध राजस्व संहिता, खनिज नियमों एवं अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की मांग करते हुए शीघ्र न्याय की अपेक्षा जताई है। आवेदन पर ग्राम के अनेक ग्रामीणों के हस्ताक्षर भी किए गए हैं।

Tags :

नरसिंहपुर कलेक्टर

गाडरवारा एसडीएम

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें