Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

गाडरवारा में द्वितीय क्रमोन्नति के लिए शिक्षा मंत्री से मिले शिक्षक : राज्य शिक्षक संघ के नेतृत्व में जबलपुर संभाग के द्वितीय क्रमोन्नति से बंचित नरसिंहपुर जिले के शिक्षकों ने

Aditi News Team

Sat, May 2, 2026

द्वितीय क्रमोन्नति के लिए शिक्षा मंत्री से मिले शिक्षक

गाडरवारा - राज्य शिक्षक संघ के नेतृत्व में जबलपुर संभाग के द्वितीय क्रमोन्नति से बंचित नरसिंहपुर जिले के शिक्षकों ने गत दिवस प्रदेश के शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह से भेंट की। राज्य शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष नगेन्द्र त्रिपाठी और मीडिया प्रभारी सियाराम पटेल के नेतृत्व में शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री से उनके गाडरवारा आवास पर मुलाकात कर उन्हें अवगत कराया कि जबलपुर संभाग के पदोन्नति प्राप्त 369 माध्यमिक शिक्षकों को 24 साल की सेवा के उपरांत द्वितीय क्रमोन्नत वेतनमान नहीं मिला है, जबकि प्रदेश के अन्य संभागों में यह लाभ मिल गया है। इस बजह से उनका वेतन अपने जूनियर शिक्षक से कम हो गया है। इस विसंगति के कारण इन शिक्षकों को आर्थिक नुकसान हो‌ रहा है।

शिक्षा मंत्री महोदय ने शिक्षकों की समस्या को गंभीरता से सुना और मौके पर ही त्वरित निराकरण करते हुए जबलपुर संभाग के जेडी अरूण इंगले को दूरभाष पर निर्देश दिए कि एक सप्ताह में शिक्षकों के क्रमोन्नति आदेश जारी करें,इस अवसर पर राज्य शिक्षक संघ के वेणी शंकर पटेल, मलखान सिंह मेहरा, विजेन्द्र पटेल, सोमनाथ बसेड़िया,आनंद चौकसे, रामनारायण उपाध्याय,के के राजोरिया आदि उपस्थित थे। समस्या के निराकरण के लिए राज्य शिक्षक संघ ने मंत्री जी का आभार व्यक्त किया है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

राज्य शिक्षक संघ

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप

जरूरी खबरें