Tuesday 18th of August 2026

ब्रेकिंग

परम तपस्वी श्री दादा गुरु जी महाराज एवं मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल यात्रा में हुए शामिल तथा उठाई कांवड़

कल प्रातः 11 बजे बरगी बांध के गेट खोले जाएंगे,प्रारंभिक चरण में लगभग 1000 क्यूमेक(Cumec)पानी नर्मदा नदी में छोड़ा जाएगा

शासकीय हाई स्कूल बिछुआ में स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त भोपाल योगेश देशमुख के निर्देशन में व पुलिस उपमहानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज सिंह के नेतृत्व में

गाडरवारा-कौड़िया रोड पर बरिया वाले बाबा के पास हुआ हादसा, गो सेवकों ने किया चक्काजाम

रासेयो शिविर के तृतीय दिवस चलाया गया स्वच्छता अभियान : मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग एवं रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के निर्देशन में

Aditi News Team

Tue, Feb 3, 2026

रासेयो शिविर के तृतीय दिवस चलाया गया स्वच्छता अभियान

नरसिंहपुर । मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग एवं रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के निर्देशन में एम.आई.एम.टी. कॉलेज नरसिंहपुर में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना पुरूष एवं महिला इकाई के संयुक्त तत्वाधान में समीपस्थ ग्राम तिंदनी (धुबघट गौंड़ी) में सात दिवसीय वार्षिक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के तृतीय दिवस स्वयंसेवकों द्वारा प्रातः प्रभात फेरी निकाली गई। इसके उपरान्त रासेयो परम्परा अनुसार ध्वजवंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया तत्पश्चात् योगाभ्यास एवं सूर्य नमस्कार की कक्षाएं आयोजित की गई। शिविर कार्य योजना अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा श्रमदान, जनसंपर्क एवं समग्र स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वंयसेवकों द्वारा ग्राम में भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याओं तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं, साक्षरता, शिक्षा का महत्व, मतदाता जागरूकता आदि के बारे मे जानकारी दी तथा ग्राम का विस्तृत सर्वे किया गया। स्वंयसेवकों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा श्रमदान किया गया। जिसमें नगर के समीप रानी अवंती बाई की प्रतिमा के आसपास तथा ग्राम में साफ सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। बौद्धिक सत्र मे रासेयो अधिकारी शोभाराम मेहरा ने संत रविदास जयंती के अवसर पर रासेयो स्वयंसेवकों को सामाजिक समरसता के उद्देश्य से जातिगत भेदभाव और छुआछूत एक अभिशाप विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई। सांय कालीन सत्र में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम तथा खेल तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। शिविर संचालन में नियुक्त रासेयो महिला इकाई प्रभारी श्रीमती आराधना दुबे, पुरुष इकाई कार्यक्रम अधिकारी चन्द्र प्रकाश गुप्ता, एन.सी.सी. अधिकारी लेफ्टि. जितेन्द्र कुमार मिश्रा, सहायक प्राध्यपक कृष्णकांत जाटव, राजेश पटेल, ग्रामीण गणमान्यजन, शिविर के स्वयंसेवकों की उपस्थिति रहीं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

रासेयो शिविर

जरूरी खबरें